अब नहीं चलेगी बस वालों की मनमानी! होली पर ज्यादा किराया वसूलने पर सीधे यहां करें शिकायत

अब नहीं चलेगी बस वालों की मनमानी! होली पर ज्यादा किराया वसूलने पर सीधे यहां करें शिकायत


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बालाघाट में त्योहारों के दौरान बस किराया बढ़ाने की शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. जिला परिवहन अधिकारी ने साफ किया है कि तय दर से अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी. ओवरचार्जिंग की स्थिति में यात्री आरटीओ के जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

बालाघाट. आमतौर पर एक चलन देखा गया है कि जब-जब त्यौहार का सीजन आता है, तब-तब बस संचालक अपनी मनमानी पर उतर आते हैं. ऐसे में त्यौहार मनाने अपनो के बीच आने वाले स्टूडेंट्स और नौकरी करने वाले की जेब पर असर पड़ता है. दरअसल, होली हो या दीवाली बसों का किराया दो से ढाई गुना तक बढ़ाया जाता है. ऐसे में अब प्रशासन ने इस पर नकेल कसने के लिए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

जिला परिवहन अधिकारी अनिमेश गढ़पाल ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि ज्यादा किराया वसूलने पर यात्रियों से वह आरटीओ के जारी नंबर पर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. प्रमोद कुमार उइके 9301990393, जीतेन्द्र कटरे 8871700936, भूपेंद्र नारनौरे 7489530837 के नम्‍बर पर संपर्क कर सकते हैं. निर्धारित किराए दर से अधिक की राशि वसूलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बालाघाट से भोपाल का किराया कितना?
बालाघाट से भोपाल सुपर लग्जरी AC बस का किराया 1120 रुपए, बालाघाट से इंदौर सुपर लग्जरी AC बस का किराया 1583 रुपए, बालाघाट से भोपाल स्लीपर बस का किराया 896 रुपए और बालाघाट से इंदौर स्लीपर बस का किराया 1267 रुपए तय है.

इंदौर के लिए इतना है तय किराया
बालाघाट से इंदौर 862 किलोमीटर के लिए AC सुपर लग्जरी बस का किराया 1583 रुपए निर्धारित किया गया है. नॉन AC स्लीपर बसों की बात करें तो बालाघाट से भोपाल के लिए किराया 896 रुपए तय किया गया है. बालाघाट से इंदौर के लिए नॉन AC स्लीपर बस का किराया 1267 रुपए तय किया गया है. इनमें स्लीपर चार्ज और GST की राशि भी शामिल है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link