Young man harassed by sending phone and pornographic message to police, Nirbhaya receives two complaints on first day | महिला को फोन और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में, निर्भया पर पहले दिन आई दो शिकायतें

Young man harassed by sending phone and pornographic message to police, Nirbhaya receives two complaints on first day | महिला को फोन और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में, निर्भया पर पहले दिन आई दो शिकायतें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Young Man Harassed By Sending Phone And Pornographic Message To Police, Nirbhaya Receives Two Complaints On First Day

उज्जैन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिलाओं की सुरक्षा केे लिए प्रारंभ की गई निर्भया मोबाइल हेल्प लाइन को पहले दिन दो शिकायतें मिली। दोनों फोन व इंस्टाग्राम के माध्यम से परेशान करने वाली थी, जिसमें एक शिकायत का हाथोंहाथ निराकरण किया गया। महिला को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार से ही निर्भया की शुरुआत हुई है, जिसमें महिला सीएसपी की माॅनीटिरिंग में 14 महिला एसआई की तैनाती कर पूरे सप्ताह का क्रम निर्धारण किया है। निर्भया मोबाइल अब पूरे शहर में पेट्रोलिंग कर रही है। मक्सी रोड अंजूषा कॉलोनी निवासी महिला को अज्ञात युवक फोन कर कई दिन से परेशान कर रहा था। वह उसे अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।

महिला थाने नहीं आना चाहती थी, इस कारण उसने शिकायत नहीं की। निर्भया शुरू हुई तो महिला ने हेल्प लाइन पर कॉल किया। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरी घटना समझने के बाद संबंधित नंबर को ट्रेस किया। कुछ ही घंटे में महिला को परेशान करने वाले शास्त्रीनगर निवासी रोहित नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे माधवनगर पुलिस के हवाले किया गया। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया दूसरी शिकायत इंस्टाग्राम पर अश्लील चेट व मैसेज से जुड़ी है, उसमें तकनीकी जांच की जा रही है। उसमें भी आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। निर्भया हेल्प लाइन नंबर 07342525253 के अलावा पुलिस कंट्रोल से ही वी केयर फॉर यू सेवा भी शुरू कर दी गई है। महिला पुलिस की टीम को जवाबदेही दी गई है।



Source link