‘पीछे हम खड़े हैं आपके, आगे बढ़ते रहो’, सूर्या-अक्षर की सैमसन के साथ मस्ती

‘पीछे हम खड़े हैं आपके, आगे बढ़ते रहो’, सूर्या-अक्षर की सैमसन के साथ मस्ती


होमक्रिकेट

‘पीछे हम खड़े हैं आपके, आगे बढ़ते रहो’, सूर्या-अक्षर की सैमसन के साथ मस्ती

Last Updated:

suryakumar Yadav axar patel fun with sanju samson video: भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक जीत और टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन के साथ मस्ती करते नजर दिख रहे हैं. यह वीडियो टीम बस का है. गौरतलब है कि सैमसन ने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में एंट्री दिलाई.

Zoom

सैमसन के साथ मस्ती करते दिखे सूर्यकुमार और अक्षर.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत को यह रोमांचक जीत दिलाकर सेमीफाइनल का टिकट दिलाने के नायक रहे संजू सैमसन रहे, जिन्हें इससे पहले टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच में मौका मिला था. सैमसन ने उस समय यह पारी खेली, जब टीम को सबसे ज्यादा इसकी जरूरत थी. 196 रन का बड़ा लक्ष्य था. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के जल्दी आउट होने से भारतीय पारी लड़खड़ा चुकी थी, लेकिन सैमसन ने उम्मीद नहीं छोड़ी और पारी के आखिरी ओवर तक टिके रहकर भारत को विजयी बनाया. एक तरफ हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैमसन की इस मैच विनिंग पारी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े तो कुछ साथी खिलाड़ी उनके साथ मस्ती करते हुए उनकी टांग खींचते नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कप्तान सूर्या और ऑलराउंडर अक्षर पटेल सैमसन के मजे लेते नजर आ रहे हैं.

टीम बस में अक्षर पटेल संजू सैमसन का वीडियो बनाते हुए उनसे पूछते हैं, ‘और कैसा लग रहा है. खतरों के खिलाड़ी तो हैं न हम.’ सैमसन सूर्यकुमार की तरह इशारा करते हुए कहते हैं कि ‘पीछे खड़े हैं वो.’ अक्षर फ्रंट ऑन कैमरा टर्न करते हैं तो पीछे सूर्या खड़े नजर आए. तुरंत सूर्या कहते हैं, ‘पीछे हम खड़े हैं आपके आगे बढ़ते रहो.’ अक्षर पटेल भी मजे लेते हुए कहते हैं, ‘तेजी से आगे बढ़ो.’ इसके बाद अक्षर सैमसन को शानदार पारी खेलने की बधाई देते हुए कहते हैं, ‘चेट्टा कब डेब्यू हुआ था.’ यह सुनते ही सैमसन हंसने लगे. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. खासकर सूर्यकुमार यादव का अंदाज.





Source link