अस्पताल जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड की जमानत याचिका खारिज: चार साल से फरार था, धार में 12 मार्च को अगली सुनवाई – Dhar News

अस्पताल जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड की जमानत याचिका खारिज:  चार साल से फरार था, धार में 12 मार्च को अगली सुनवाई – Dhar News




धार में 60 करोड़ रुपए के मिशनरी अस्पताल जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड आरोपी सुधीर जैन को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया था। सुधीर जैन पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। वर्ष 2022 में नौगांव थाने में इस प्रकरण को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसे भगोड़ा भी घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच धार की टीम ने आरोपी सुधीर जैन को इंदौर के तुलसी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान उससे जमीन घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजों, लेन-देन और नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की गई। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
सोमवार को न्यायालय में पेशी के दौरान सुधीर जैन की जमानत के लिए बड़ी संख्या में जमीन कारोबार से जुड़े लोग और वकील मौजूद थे। हालांकि, अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को निर्धारित की गई है। पुलिस के अनुसार, मिशनरी अस्पताल की कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों और षड्यंत्र के तहत हड़पने की साजिश रची गई थी। इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।



Source link