‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’, किस पाकिस्तानी पर भड़क उठे अफरीदी?

‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’, किस पाकिस्तानी पर भड़क उठे अफरीदी?


होमखेलक्रिकेट

‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’, किस पाकिस्तानी पर भड़क उठे अफरीदी?

Last Updated:

shahid afridi shadab khan: पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने शादाब खान पर हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अफरीदी ने कहा, ‘उनके प्रदर्शन को देखते हुए, मैं उन्हें टीम में भी नहीं रखूंगा, कप्तानी सौंपना तो दूर की बात है.’ अफरीदी ने शादाब को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार मिल रहे सपोर्ट को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

Zoom

शाहिद अफरीदी का शादाब खान पर हमला.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो गई. इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है. खिलाड़ी और मैनेजमेंट पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं. टीम की लीडरशिप पर भी बहस शुरू हो गई है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के एक बयान ने खलबली मचा दी है. अफरीदी ने शादाब खान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह टीम में रखने लायक भी नहीं हैं. बता दें कि ऐसा लगातार चौथी बार था, जब पाकिस्तानी टीम आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. ऐसे में मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बोर्ड लीडरशिप में बदलाव करता है तो शादाब और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी उनके संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं. हालांकि, अफरीदी ने स्पष्ट कर दिया कि वह शादाब को समाधान का हिस्सा नहीं मानते. ‘समा टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के इस दिग्गज ने कहा, ‘उनके प्रदर्शन को देखते हुए, मैं उन्हें टीम में भी नहीं रखूंगा, कप्तानी सौंपना तो दूर की बात है.’ टूर्नामेंट में शादाब ने 7 मुकाबलों में 118 रन बनाने के साथ पांच विकेट हासिल किए. अफरीदी ने ऑलराउंडर को मिल रहे लगातार सपोर्ट पर सवाल उठाया है.

शाहिद अफरीदी का शादाब खान पर हमला.

मिल रहे सपोर्ट पर उठाए सवाल
अफरीदी ने कहा, ‘माइक हेसन पहले पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ भी काम कर चुके हैं. पीएसएल में अपने कार्यकाल के बाद ही माइक हेसन पाकिस्तान के कोच बने. वहीं से शादाब के साथ उनकी साझेदारी शुरू हुई. हेड कोच शादाब को बार-बार मौके दे रहे हैं. इसी वजह से मैंने कहा था कि शादाब पाकिस्तान के अगले कप्तान बन सकते हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखें तो वह प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के भी हकदार नहीं हैं.’

बड़ी टीमों के खिलाफ फुस्स पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट, जबकि यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का शानदार आगाज किया. इसके बाद उसे भारत के खिलाफ 61 रन से हार का मुंह देखना पड़ा. हालांकि, पाकिस्तान ने अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया को 102 रन से रौंदा. पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच नीदरलैंड के खिलाफ था, लेकिन बारिश के चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए. इसके बाद उसे इंग्लैंड ने 2 विकेट से मात दी. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 65 रनों के अंतर से जीत की जरूरत थी, लेकिन यह टीम सिर्फ 5 रन से ही मैच अपने नाम कर सकी. ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं हो सका.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम.

लीडरशिप में अस्थिरता ने टीम की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. जब आगा को पिछले साल कप्तान बनाया गया था, तो वह 12 महीनों में पाकिस्तान के चौथे टी20 कप्तान बने थे. एक लीडर के तौर पर अपने पहले वर्ल्ड कप में, उन्होंने सात पारियों में 10.00 की औसत से सिर्फ 60 रन बनाए. अफरीदी का मानना ​​है कि आगे बढ़ने के लिए और ज्यादा आक्रामक दृष्टिकोण की जरूरत है और उन्होंने ओपनर फखर जमान का साथ दिया है. उन्होंने कहा, ‘अभी के हालात को देखते हुए, मैं फखर जमान के साथ जाऊंगा. मुझे एक आक्रामक कप्तान चाहिए. अभी, सिर्फ एक खिलाड़ी इस काम के लिए फिट बैठता है, और वह फखर है.’ एक ग्लोबल टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ा. ऐसे में लीडरशिप और टीम के संयोजन को लेकर अहम फैसले अब जल्द ही होने वाले हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link