मंदिर के फूल, आपका गुलाल, फूलों से बने हर्बल गुलाल का कमाल, सेलिब्रेट करें होली

मंदिर के फूल, आपका गुलाल, फूलों से बने हर्बल गुलाल का कमाल, सेलिब्रेट करें होली


Last Updated:

Jabalpur News: जबलपुर नगर निगम ने मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाया है. महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ के अनुसार, अब ये फूल जमा कर वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किए जाएंगे, ताकि कचरे और नदियों में गिरने से बचा जा सके.

JMC Unique Initiative: होली का खुमार चढ़ने लगा है, लेकिन इस बार संस्कारधानी जबलपुर की होली न केवल रंगीन होगी, बल्कि पर्यावरण और आपकी सेहत का भी ख्याल रखेगी. दरअसल जबलपुर नगर निगम ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जहां अब मंदिरों में चढ़े फूल कचरे में नहीं जाएंगे, बल्कि उनसे तैयार होगा शुद्ध ‘हर्बल गुलाल’. अक्सर हम देखते हैं कि मंदिरों में चढ़ाए गए फूल अगले दिन कचरे के ढेर का हिस्सा बन जाते हैं या नदियों में प्रवाहित कर दिए जाते हैं. जिससे जल प्रदूषण बढ़ता है. लेकिन जबलपुर नगर निगम ने इस समस्या का शानदार समाधान निकाला है. महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने बताया अब इन फूलों को एकत्रित कर वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जा रहा है. यानी अब भगवान के चरणों में अर्पित फूल, गुलाल बन रहा हैं.

महाशिवरात्रि के फूल…केमिकल को ‘नो’, नेचर को ‘यस’
निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इस गुलाल को बनाने में किसी भी तरह के हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं किया जा रहा है. फूलों को प्लांट में सुखाकर और उनमें प्राकृतिक तत्व मिलाकर यह गुलाल तैयार किया जा रहा है. जिससे यह त्वचा के लिए पूरे तरीके से सुरक्षित है साथ ही पानी में घुलने पर यह जल स्रोतों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. उन्होंने बताया इसकी शुरुआत महाशिवरात्रि से ही कर दी गई थी. जिन फूले को महाशिवरात्रि पर मंदिरों में चढ़ाया गया था. उन्हीं फूलों को एकत्रित किया गया था और अब इस वेस्ट से होली में स्व सहायता समूह की मदद से गुलाल बनाया गया है.

संस्कारधानी में दिखेगा नया रंग
लिहाजा शहर के लोग नगर निगम के इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि यह पहल न केवल स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को आगे ले जाएगी, बल्कि स्वरोजगार और नवाचार का एक बड़ा संदेश भी देगी. इस बार की होली में जबलपुरवासी सिर्फ रंग नहीं, बल्कि पर्यावरण बचाने का संकल्प भी एक-दूसरे को लगाएंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link