दतिया में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने हुड़दंगियों और शराबियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही है और हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इन प्रमुख इलाकों में लगातार गश्त कर रही पुलिसपुलिस की टीमें शहर के गोविंद गंज, किला चौक, बड़ा बाजार, तिगैलिया और चौराहा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और गश्त कर रही हैं। इस दौरान न केवल शराब पीने वालों की पहचान की गई, बल्कि उनके खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई भी की गई। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और चौराहों पर पुलिस का दस्ता पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है, ताकि शहरवासियों को एक सुरक्षित माहौल मिल सके। हुड़दंगियों से निपटने बनाई गई विशेष टास्क फोर्स एसआई अंशुल अरोरा ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय शराब का सेवन करने वालों की तुरंत पहचान कर उन्हें रोकने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, त्योहार के दौरान हुड़दंगियों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स भी तैयार की गई है, जो गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों तक असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। टीआई की दो टूक- अव्यवस्था या कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली तक पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। त्योहार की आड़ में जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा या शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Source link