Last Updated:
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो उसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे कीमतों की समीक्षा करती हैं. अगर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते हैं, तब विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट भी 10 से 12 रुपए तक बढ़ सकते हैं.
भोपाल. मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत पर भी दिख सकता है. इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में हलचल तेज हो गई है. जैसे ही युद्ध की खबरें आती हैं, तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ जाती है. अगर हालात लंबे समय तक तनावपूर्ण रहे, तो कच्चा तेल महंगा हो सकता है.
दरअसल, भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है. ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो उसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे कीमतों की समीक्षा करती हैं. अगर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते हैं, तब विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट भी 10 से 12 रुपए तक बढ़ सकते हैं.
युद्ध लंबा चला तब बढ़ जाएंगे दाम!
मध्य प्रदेश की बात करें तो फिलहाल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दाम स्थिर हैं. दामों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा चला और तेल की सप्लाई प्रभावित हुई, तो कीमतों में इजाफा होना तय हैं.
2 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
भोपाल में पेट्रोल ₹106.52 प्रति लीटर और डीजल ₹91.89 प्रति लीटर.
इंदौर में पेट्रोल ₹106.38 और डीजल ₹91.78 प्रति लीटर .
जबलपुर में पेट्रोल ₹106.44 और डीजल ₹91.84 प्रति लीटर.
ग्वालियर में पेट्रोल ₹107.19 और डीजल ₹92.51 प्रति लीटर.
उज्जैन में पेट्रोल ₹106.96 और डीजल ₹92.30 प्रति लीटर.
ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा असर
पेट्रोल 106 रुपए के आसपास और डीजल पहले से ही 95 रुपये बिक रहे हैं. ऐसे में थोड़ी सी बढ़ोतरी भी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगी. ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.यानी साफ है कि अंतरराष्ट्रीय हालात पर सबकी नजर है. आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के भाव तय करेंगे कि एमपी में पेट्रोल-डीजल सस्ता रहेगा या महंगा होगा.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें