नरसिंहपुर में उपद्रवियों से उठक-बैठक लगवाकर निकाला जुलूस: नरसिंहपुर पुलिस ने होली पर दी चेतावनी, कहा- अगली जगह जेल होगी – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में उपद्रवियों से उठक-बैठक लगवाकर निकाला जुलूस:  नरसिंहपुर पुलिस ने होली पर दी चेतावनी, कहा- अगली जगह जेल होगी – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले में होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शहर से लेकर गांव तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और पुलिस बल पैदल गश्त कर रहा है। प्रशासन का साफ संदेश है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को सालीचौका में उपथाना प्रभारी वर्षा धाकड़ ने सख्त तेवर दिखाए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले युवकों का पुलिस ने जुलूस निकाला और बीच सड़क पर उनसे उठक-बैठक लगवाई। पुलिस ने इनको चेतावनी दी है कि यदि होली के दौरान किसी ने भी कानून हाथ में लिया या शांति भंग करने की कोशिश की, तो उनकी अगली जगह सीधे जेल होगी। ड्रिंक एंड ड्राइव पर रहेगी पैनी नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोटेगांव, करेली, गाडरवारा और तेंदूखेड़ा जैसे प्रमुख कस्बों में पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां ‘ब्रेथ एनालाइजर’ के जरिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। नशे में हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। शांति और सुरक्षा का भरोसा पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन सख्त कदमों का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का अहसास कराना है। अगले तीन दिनों तक जिले के हर कोने पर अतिरिक्त पुलिस बल की नजर रहेगी। एएसपी भूरिया ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी डर के हर्षोल्लास के साथ होली मनाएं, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय सड़कों पर तैनात है।



Source link