- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Coronavirus Cases Total Update | 292 People Found Infected, Madhya Pradesh CM House Staff Test Positive FOR COVID 19
भोपाल10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर मंगलवार की शाम न्यू मार्केट की है, जब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लोगों के हाथ जोड़कर मास्क पहनने की अपील की और कई लोगों को खुद मास्क पहनाया। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा हाल में मास्क न लगाने के बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे।
- भोपाल में चार दिन से 300 से कम आ रहे हैं कोरोना केस, रिकवरी रेट 85% से ज्यादा
- राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हजार के पार 20343 पहुंची, शहर में 436 लोगों की मौत
राजधानी भोपाल में आज 292 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। भोपाल में चार दिन से लगातार 300 से कम कोरोना केस आ रहे हैं। वहीं रिकवरी के मामले में भोपाल प्रदेश में सबसे आगे निकल गया है। छह महीने में पहली बार सीएम हाउस में कोरोना का केस सामने आया है। यहां पर बुधवार को एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अभी कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है, इसलिए मास्क जरूर लगाएं। नरोत्तम मिश्रा ने हाथ जोड़कर कहा।
भोपाल का रिकवरी रेट प्रदेश में सबसे अच्छा
राजधानी का रिकवरी रेट पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा हो गया है। अब यहां पर रिकवरी रेट 85.13% है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हजार के पार 20343 पहुंच गई, शहर में अब तक 436 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
अस्पतालों में फैला कोरोना
राजधानी के मोहल्लों से निकलकर अब कोरोना कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में फैल रहा है। बुधवार को एम्स से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं, जीएमसी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। वहीं जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल से 2 और बीएमएचआरसी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लोगों को इस दौरान मास्क भी पहनाए।
इसके साथ ही थाना मिसरोद और छोला मंदिर से एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस लाइंस नेहरू नगर में 5 लोग संक्रमित, चार इमली में 4, एलआईजी कोटरा में 5 लोग संक्रमित निकले हैं। इस तरह शहर में कोरोना के अब तक कुल मरीजों की संख्या 20343 हो गई है। कोरोना से अब तक 16552 लोग ठीक होकर घर रवाना हो चुके हैं। वहीं कोरोना से कुल 436 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक शहर में 2,80,258 सैंपल लिए गए हैं।