टीकमगढ़ के पलेरा नगर परिषद में 2026-27 की बजट बैठक के दौरान हंगामा हुआ। बैठक में अध्यक्ष पति विनोद वर्मा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शिवी उपाध्याय के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल, दो आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। अध्यक्ष को भर्तियों की जानकारी न देने का लगाया आरोप अध्यक्ष पति विनोद वर्मा ने आरोप लगाया कि इन भर्तियों की जानकारी अध्यक्ष को नहीं दी गई। इस पर सीएमओ शिवी उपाध्याय ने जवाब देते हुए कहा कि अगर अध्यक्ष कार्यालय में उपस्थित रहेंगी तो उनसे पूछकर ही काम किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि नगर परिषद का कोई कर्मचारी किसी से पूछने के लिए घर नहीं जाएगा। CMO बोलीं-अध्यक्ष खुद अपनी बात रखें सीएमओ ने बताया कि दोनों नियुक्तियां परिषद के प्रस्ताव और शासन से मिली स्वीकृति के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार की गई हैं। उन्होंने विनोद वर्मा से यह भी कहा कि जो बात रखनी है, वह अध्यक्ष स्वयं रखें, वे उनसे जवाब मांगने के अधिकार में नहीं हैं। इसके बाद विवाद बढ़ गया और विनोद वर्मा बैठक छोड़कर बाहर चले गए। पहले भी लग चुके हैं हस्तक्षेप के आरोप जानकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री वर्मा नियमित रूप से कार्यालय नहीं आती हैं। उनके पति पर परिषद के कामकाज में दखल देने के आरोप पहले भी लग चुके हैं, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बनी है। नमो उपवन पार्क के भुगतान पर भी किए सवाल बैठक के दौरान वार्ड 9 के पार्षद एवं उपाध्यक्ष संदीप (रानू) तिवारी ने भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में बने नमो उपवन पार्क का भुगतान रोका जा रहा है। तिवारी का आरोप है कि अध्यक्ष की ओर से ठेकेदार से कमीशन मांगा जा रहा है और कमीशन न देने पर उसे परेशान किया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि इस पार्क का भूमिपूजन और शिलान्यास स्वयं अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने किया था, इसके बावजूद भुगतान अब तक लंबित है। सांसद प्रतिनिधि ने भी कमीशनखोरी के लगाए आरोप सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक ने भी बैठक में एक अन्य मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित हो रहा है, लेकिन अभी तक कैमरे स्थापित नहीं किए गए हैं।
खटीक ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कार्य लंबित है, जिससे नगर में हो रही चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने इस मामले में भी कमीशनखोरी के आरोप लगाए।
Source link