दावा : यूनिटी मॉल का 28% काम 4 माह में करेंगे, जबकि 72% में लगा दिए ढाई साल – Ujjain News

दावा : यूनिटी मॉल का 28% काम 4 माह में करेंगे, जबकि 72% में लगा दिए ढाई साल – Ujjain News




मप्र के पहले यूनिटी मॉल को समय पर पूरा करने की कवायद तेज कर दी गई है। हरिफाटक ब्रिज के पास 284 करोड़ की लागत से बन रहे मॉल का काम अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था। इसे पूरा करने की डेडलाइन पहले मई 2025 थी, जिसे बाद में जुलाई 2026 करवा ली गई। देखा जाए तो दो साल पाँच माह में 72 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। अब दावा है कि शेष 28 फीसदी काम सिर्फ चार माह में ही पूरा कर लिया जाएगा। यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि 3.20 हेक्टेयर में बन रहे यूनिटी मॉल का काम तेजी से चल रहा है। सभी फ्लोर लगभग तैयार हैं। फ्लोरिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर और बाहर लगने वाले पत्थरों की कोटिंग का काम शेष है। अगले दो-तीन माह में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं रही तो जल्द ही समय सीमा के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। शिप्रा तट पर लगेगी 108 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा मॉल के पीछे बन रहे शिप्रा घाट से 200 मीटर दूर यूडीए द्वारा 108 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जो सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही बड़ी पार्किंग और 54 कमरे भी बनाए जा रहे हैं। इसमें 5 सितारा होटल जैसी सुविधा मिलेगी। मॉल में देश के सभी 36 राज्यों के हस्तशिल्प और प्रमुख उत्पाद मिलेंगे। प्रदेश के 52 जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर दुकानें भी होंगी।



Source link