Last Updated:
Baba Mahakal Aarti Timing Change: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक आरती के समय में बदलाव कर दिया गया है. धुलेंडी के दूसरे दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है, इसलिए आज से बाबा महाकाल का अभिषेक ठंडे जल से किया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने भस्मार्ती, भोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती के नए समय जारी किए हैं. भक्तों को दर्शन के लिए आने से पहले नया टाइम टेबल जरूर देखना चाहिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह परिवर्तन परंपरा और मौसम के अनुसार हर साल किया जाता है.
भस्म आरती समय उज्जैन
Ujjain News: धुलेंडी के दूसरे दिन से मौसम में बदलाव माना जाता है और इसी परंपरा के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. अब चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक बाबा महाकाल की पूजा और आरती नए समय पर होगी. साथ ही आज से भगवान महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा.
मान्यता है कि होली के बाद से गर्मी की शुरुआत हो जाती है, इसलिए भगवान के अभिषेक की व्यवस्था भी मौसम के अनुसार बदल दी जाती है. मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि दर्शन के लिए आने से पहले नया समय जरूर देख लें.
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक आरती का समय
प्रथम भस्मार्ती: प्रातः 4:00 से 6:00 बजे तक
द्वितीय दद्योदक आरती: सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
तृतीय भोग आरती: सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
संध्या आरती: शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
शयन आरती: रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
भस्मार्ती, संध्या पूजन और शयन आरती अपने निर्धारित परंपरागत समय पर ही होंगी, लेकिन बाकी आरतियों में यह बदलाव प्रभावी रहेगा.
कार्तिक प्रतिपदा से होली तक का समय
भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
बालभोग आरती: सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
संध्या पूजा: शाम 5:00 बजे
संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक
क्यों बदला जाता है समय?
मंदिर परंपरा के अनुसार मौसम के हिसाब से पूजा-पद्धति में बदलाव किया जाता है. गर्मी की शुरुआत के साथ बाबा महाकाल का अभिषेक ठंडे जल से किया जाता है, ताकि पूजा व्यवस्था शास्त्रों और परंपराओं के अनुरूप रहे. भक्तों के लिए यह जरूरी है कि वे दर्शन की योजना नए समय के अनुसार बनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें