Gwalior में IPL पर चल रहा था Online सट्टा, क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर पकड़े 3 बुकी | gwalior – News in Hindi

 Gwalior में IPL पर चल रहा था Online सट्टा, क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर पकड़े 3 बुकी | gwalior – News in Hindi


इन बुकीज से 19 लाख की नगदी बरामद की गयी.

इस online सट्टे में सटोरिए एक लिंक के ज़रिए जुड़ते थे और iIPL के हर मैच में हर बॉल, विकेट और रन पर सट्टा लगाते थे

ग्वालियर. ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime branch police) ने IPL पर ऑनलाइन सट्टा पकड़ा है. शहर के हरिशंकरपुरम इलाके में चल रहे अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 3 बुकी को गिरफ्तार किया है, जो  HUB 99 लिंक के जरिए अपने खास ग्राहकों को ऑनलाइन (Online) सट्टा खिला रहे थे. कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने यहां से 19 लाख की नगदी, लैपटॉप, और अन्य सामान बरामद किया है.

लिंक के ज़रिए ऑनलाइन IPL सट्टा
ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से खबर मिली थी कि हरिशंकपुरम में IPL पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है. खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची. यहां टेलीविजन पर मैच चल रहा था. वही मौके पर ग्वालियर निवासी रजत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और संदीप मित्तल बैठकर सट्टा बुक कर रहे थे. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि IPL मैच पर सट्टा बुक कर रहे थे. लैपटॉप पर HUB 99 लिंक के जरिए कई ग्राहक ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे. घर की  तलाशी में इनके पास से  19 लाख रुपए की नगदी, 3 मोबाइल, लैपटॉप बरामद किए गए.

सट्टे की रकम का  ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
पकड़े गए सटोरिए रजत, मोहित और संदीप ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में ग्राहकों को HUB 99 में लिंक दी जाती थी. IPL का मैच शुरू होने से पहले सट्टा खेलने वाले ग्राहक बुकिंग सेंटर से जुड़ते थे. करीब 4 घंटे तक IPL का मैच चलता है. सभी  ग्राहक मैच के दौरान ऑनलाइन ही विकेट, रन, बॉल दर बॉल सट्टा लगाते हैं. इन ग्राहकों का सप्ताह में एक बार लेन देन का पूरा हिसाब होता है. बुकी और ग्राहक हार जीत के रुपए का ऑनलाइन  ट्रांजेक्शन करते हैं.  क्राइम ब्रांच IPL के ऑनलाइन सटोरियों का  नेटवर्क खंगालने में जुट गई है.





Source link