Last Updated:
T20 World Cup 2026 Viewership Record: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप को भारत में रिकॉर्ड तोड़ दर्शक मिले हैं. सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए एक पोस्ट में जय शाह ने कहा कि भारत में इस टी20 वर्ल्ड कप को 50 करोड़ (500 मिलियन) से ज्यादा लोगों ने देखा, जो अब तक किसी भी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टूटे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के अभी नॉकआउट मुकाबले होने बाकी हैं. इससे पहले ही भारत में व्यूअरशिप के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं. आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जय शाह ने कहा कि इस बार टूर्नामेंट को भारत में रिकॉर्ड तोड़ दर्शक मिले हैं. उन्होंने कहा कि भारत में इस टी20 वर्ल्ड कप को 50 करोड़ (500 मिलियन) से ज्यादा लोगों ने देखा, जो अब तक किसी भी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड है.
आईसीसी चेयरमैन ने यह भी बताया कि JioHotstar पर एक समय में 6.05 करोड़ (60.5 मिलियन) दर्शक एक साथ मैच देख रहे थे, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है. जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘इस टूर्नामेंट को दुनिया का सबसे ग्लोबल और सभी के लिए आसान पहुंच वाला क्रिकेट इवेंट बनाने का लक्ष्य था. उन्हें खुशी है कि भारतीय फैंस का इतना प्यार मिला. अब जब नॉकआउट मुकाबले शुरू हो रहे हैं, तो उम्मीद है कि आगे और भी नए रिकॉर्ड बनेंगे.’
The journey of the @ICC #T20WorldCup 2026 began with the ambition to make it the most #global & #accessible Cricket event ever. I am humbled that viewership for the event in India has crossed 500 million, the highest ever for any T20 World Cup in history. It was also heartening…