महाकाल की नगरी में साधु-संतों ने उड़ाया रंग-गुलाल, सांसद अनिल फिरोजिया ने भी लगाए ठुमके

महाकाल की नगरी में साधु-संतों ने उड़ाया रंग-गुलाल, सांसद अनिल फिरोजिया ने भी लगाए ठुमके


Last Updated:

Ujjain Holi News: चंद्र ग्रहण के कारण इस वर्ष होलिका दहन के अगले दिन बुधवार को धुलेंडी का पर्व पूरे शहर में उत्साह के साथ मनाया गया. रंगों के इस त्योहार में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने जमकर आनंद लिया. धर्मनगरी उज्जैन में संतों ने भी गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन मे हर पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. उज्जैन में होलिका दहन के अगले दिन बुधवार को होली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. शहर की सड़कों पर युवाओं की टोलियां ढोल-डीजे की धुन पर झूमती नजर आईं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. सबसे आकर्षक आयोजन बड़ा उदासीन अखाड़े में रहा, जहां साधु-संतों ने परंपरागत अंदाज में रंगोत्सव मनाया और भाईचारे का संदेश दिया. उत्सव के बीच सांसद अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए. डीजे पर जमकर डांस किया.

दरअसल, सोमवार रात परंपरा अनुसार होलिका दहन संपन्न हुआ, लेकिन मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण रंगों का उत्सव नहीं मनाया जा सका. ऐसे में बुधवार को धर्मनगरी उज्जैन में धुलेंडी का पर्व दोगुने उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही सड़कों और मोहल्लों में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की टोलियां निकल पड़ीं. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आनंद मनाया. शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा, जो पूरी तरह सतर्क नजर आया.

अखाड़े में फूलों की होली
धर्मनगरी उज्जैन में इस बार सबसे खास होली शिप्रा नदी के किनारे स्थित पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा में मनाई गई. यहां साधु-संतों ने पहले विधि-विधान से पूजा-पाठ किया. इसके बाद स्थानीय संतों के साथ प्रयागराज और हरिद्वार से आए पंच परमेश्वर ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. परंपरा के अनुसार शिष्यों ने अपने गुरु के चरण स्पर्श किए और उन पर फूलों की वर्षा की, धार्मिक रीति पूरी होने के बाद माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया.आम श्रद्धालु भी साधु-संतों के साथ होली खेलने पहुंचे. डीजे की धुन पर सभी ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया. इस अवसर पर भांग से बने विशेष व्यंजन भी तैयार किए गए, जिनका लोगों ने स्वाद लिया और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया.

सांसद ने लगाए ठुमके
धर्मनगरी उज्जैन में आयोजित होली उत्सव के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया अखाड़े पहुंचे. उन्होंने साधु-संतों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया और उनके साथ होली का आनंद मनाया. इसके बाद वे आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और रंगों में सराबोर होकर सभी के साथ घुल-मिल गए. डीजे की धुन पर उन्होंने उत्साह के साथ नृत्य भी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साधु-संतों के सानिध्य में सनातन परंपरा के अनुसार होली मनाने का आनंद ही अलग होता है. उन्होंने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. वहीं कोठार सत्यानंद जी ने पंच परमेश्वर के साथ होली मनाने को अपना सौभाग्य बताया और इस परंपरा को विशेष रूप से होली के रंग संतो के संग जुमते हुए आनंद उठाया.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link