गल्फ कंट्रीज के एमपी वासियों के लिए हेल्पलाइन जारी: इजराइल-ईरान टेंशन को लेकर मोहन सरकार ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम – Bhopal News

गल्फ कंट्रीज के एमपी वासियों के लिए हेल्पलाइन जारी:  इजराइल-ईरान टेंशन को लेकर मोहन सरकार ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम – Bhopal News




इजराइल-ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश वासियों की सहायता के लिए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में की सरकार ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। खाड़ी देशों में इजराइल-ईरान तनाव के बीच आपातकालीन स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार से संपर्क करने के लिए कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर और ईमेल पर संपर्क करके मदद ली जा सकेगी।
यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा। किसी भी प्रकार की आपात अथवा सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 24×7 कंट्रोल रूम से इन माध्यमों से कर सकते हैं संपर्क प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेश वासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।



Source link