रतलाम के संत रविदास चौक फूल मंडी के पास बुधवार रात करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। हिंदू संगठनों को इस बारे में जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में क्षेत्र में पहुंच गए। एमपीईबी के खिलाफ खुले तार छोड़ लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। पदाधिकारी ठेला गाड़ी पर गाय के शव को रख बीच सड़क पर दो घंटे तक बैठे रहे। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जय, जय श्री राम, भारत माता की जय, गौ माता के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाने लगे। नगर निगम के खिलाफ भी आक्रोश जताया। पदाधिकारियों को कहना था कि क्षेत्र में एमपीईबी के बिजली तार काफी नीचे है। कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया। लेकिन कोई सुनता नहीं है। माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने की कोशिश की। सभी एमपीईबी के जिम्मेदारों को बुलाने की मांग पर अड़ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में एसडीओपी किशोर पाटनवाला पहुंचे। काफी देर तक सभी को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी माने। फिर गाय के शव को पशु अस्पताल भिजवाया।
Source link