गुना में ढोल पर बैठकर नाचे SP अंकित सोनी: परेड ग्राउंड में पुलिस की होली; बग्गी पर बैठकर पहुंचे कलेक्टर और SP – Guna News

गुना में ढोल पर बैठकर नाचे SP अंकित सोनी:  परेड ग्राउंड में पुलिस की होली; बग्गी पर बैठकर पहुंचे कलेक्टर और SP – Guna News




गुना पुलिस ने गुरुवार को होली मनाई। परेड ग्राउंड पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी होली के रंगों में सराबोर नजर आए। कलेक्टर, SPसहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। सभी होली के गीतों पर जमकर थिरके। फायर ब्रिगेड से पुलिसकर्मियों पर पानी की बौछार की गई। इसी बौछार के बीच सभी डांस करते नजर आए। बग्गी में सवार होकर पहुंचे अफसर
बुधवार को दिन भर होली की ड्यूटी करने के बाद गुरुवार को पुलिस की होली हुई। सबसे पहले कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, SP अंकित सोनी बग्गी में सवार हो कर परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां सबसे पहले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर, SP ने भी सभी को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान SP ढोल पर बैठकर जमकर थिरके। इस दौरान SDM शिवानी पांडे, सीएसपी प्रियंका मिश्रा, SDOP विवेक अष्ठाना, दीपा डोडवे, RI पूजा उपाध्याय, TI कैंट अनूप भार्गव, अजय प्रताप सिंह, विकास उपाध्याय सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। तस्वीरों में देखिए होली का जश्न



Source link