भोपाल रेल मंडल में पिछले 11 महीने के अंदर ट्रेनों में बिना टिकट के यात्रा करने के 5.70 लाख मामले सामने आए। जिसमें कुल 35 करोड़ 30 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अकेले फरवरी में ही 49 हजार मामले रहे। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। वाणिज्य विभाग की टीम ने वित्तीय वर्ष में अब तक 11 माह (अप्रैल-25 से फरवरी-26 तक) में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गए सामान सहित कुल 5 लाख 69 हजार 623 मामले पकड़े। जिसमें बिना टिकट के 2 लाख 79 हजार 940 मामले रहे। वहीं, अनुचित टिकट के 2 लाख 86 हजार 997 और बिना बुक गए सामान के 2 हजार 686 मामले शामिल हैं। फरवरी में इतने मामले
केवल फरवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 23 हजार 431, अनुचित टिकट के 25 हजार 971 और बिना बुक गए 272 सामान के मामले पकड़े गए। इस तरह भोपाल मंडल को केवल फरवरी में कुल 49 हजार 674 मामलों से 3.10 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई है।
Source link