Last Updated:
Bhopal Central Vista Project: भोपाल में देश की राजधानी नई दिल्ली की तर्ज पर बनने वाले एमपी स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट को लेकर सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. जिसके लिए प्रोजेक्ट टेंडर प्रोसेस पूरी हो गई है. इस नए प्रोजेक्ट में सभी सरकारी ऑफिस को एक ही जगह लाने की बड़ी योजना है. अब कितना खास होगा भोपाल का अपना सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, जानें.
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार भोपाल में देश की राजधानी नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की तर्ज पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके लिए सरकार ने प्रोजेक्ट की शुरुआती डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने को लेकर मंजूरी दे दी है और हाउसिंग बोर्ड को इसके लिए डेडलाइन भी मिल गई है. स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट में सरकार मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों को एक जगह लाकर एडवांस और सुविधाजनक बनाने जा रही है ताकि प्रशासनिक कामकाज में तेजी आए और आम जनता को भी परेशानी न हो. अब आखिर कितना खास होने वाला है भोपाल का अपना सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, समझिए सारी जानकारी वीडियो रिपोर्ट के जरिए.
4 महीने के अंदर रेडी होगी प्रोजेक्ट की DPR रिपोर्ट
एमपी सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को निर्देश दिया है की, चार महीने तक यानी लगभग 30 जून से पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project रिपोर्ट) तैयार कर ली जाए. इसके साथ ही डिजाइन और DPR तैयार करने का काम टेंडर के जरिए चुनी गई कंपनी CP Kukreja Architects को दिया गया है. इसी बीच आपको बता दे की यह वही कंपनी हैं जिसने वल्लभ भवन, हमीदिया हॉस्पिटल, दिल्ली में जेएनयु (JNU) जैसे कई बड़े संस्थानों को डिजाइन किए हैं. एमपी का यह नया स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट लगभग ₹1000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा.
भोपाल के आधे से ज्यादा विभाग का होगा यहां ठिकाना
भोपाल में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने सभी विभागों से उनकी जगह की जरूरत पूछी थी. जिसको लेकर अब तक 58 विभागों के 84 कार्यालयों से जवाब मिले हैं. इनमें से 33 विभागों के 59 कार्यालय नए परिसर में आने के इच्छुक हैं और उन्होंने लगभग 1.03 लाख वर्ग मीटर जगह की मांग की है. इसके अलावा कुछ सरकारी ऑफिसेस ने रेनोवेशन या अन्य कारणों से शिफ्ट होने में रुचि नहीं दिखाई, जबकि कुछ के पास पहले से जरूरी ऑफिस स्पेस मौजूद है.
पहले से दोगुना होगा जाएगा एमपी के सरकारी विभागों का कार्यालय
राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन के पास बने पुराने सतपुड़ा और विंध्याचल भवन की जगह यहीं नया कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा. जहां अभी पुराने भवनों का कुल क्षेत्रफल करीब 76,500 वर्ग मीटर है, जबकि नए परिसर में लगभग 1.60 लाख वर्ग मीटर निर्माण प्रस्तावित है. इतना ही नहीं इस प्रोजेक्ट में वल्लभ भवन की ही डिजाइन की तरह 12 आधुनिक टॉवर बनाए जाएंगे.
हाईटेक और इको-फ्रेंडली होगा का सेंट्रल विस्टा
भोपाल का नया स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में सभी टॉवरों की छतों को जोड़कर एक बड़ा डोम बनाने का प्रस्ताव है. इससे परिसर का तापमान नियंत्रित रहेगा और सोलर पावर भी बनाई जा सकेगी. इसके साथ ही परिसर को पूरी तरह डिजिटल और कॉरपोरेट ऑफिस की तरह सुविधाजनक बनाने की योजना है.
ट्रैवल होगा आसान, ग्रीन स्पेस भी बढ़ेगा, हॉकर्स कॉर्नर संग सभी सुविधाएं
राजधानी भोपाल में बनने जा रही स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों की माने तो इसको प्रदेश की अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. जहां पार्किंग की शानदार व्यवस्था के साथ ही मेट्रो से अच्छी कनेक्विटी मिलेगी. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी और यहां अपने काम के लिए आने वालों के खानपान के लिए बड़ा हॉकर्स भी बनाया जाएगा. इतना ही नहीं इस नये स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट में सरकारी ऑफिस का ग्रीन स्पेस यानी ग्रीन एरिया भी लगभग चार गुना बढ़ जाएगा.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें