टीकमगढ़ में युवक से मारपीट: शराब के नशे में घर पर पहुंचा था; विवाद के बाद परिजनों ने पीटा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में युवक से मारपीट:  शराब के नशे में घर पर पहुंचा था; विवाद के बाद परिजनों ने पीटा – Tikamgarh News




टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उसके परिवार के सदस्यों ने ही लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो-तीन लोग युवक को पीटते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शिवचरण उर्फ बाबू अहिरवार गुरुवार को शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका परिवार के सदस्यों भागचंद अहिरवार, प्रकाश अहिरवार और मनोज अहिरवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर बाबू के साथ मारपीट की। मोहल्ले के कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में कहासुनी के बाद शिवचरण उर्फ बाबू का अपने परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था, जिसके बाद भागचंद, प्रकाश और मनोज ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। देहात थाना बीट प्रभारी अभय मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link