Panchayat did not get an estimate to clean two sub-stations, the farmers demanded cleaning | दो उपनहराें की सफाई कराने पंचायत काे नहीं मिला एस्टीमेट, किसानाें ने सफाई कराने की मांग की

Panchayat did not get an estimate to clean two sub-stations, the farmers demanded cleaning | दो उपनहराें की सफाई कराने पंचायत काे नहीं मिला एस्टीमेट, किसानाें ने सफाई कराने की मांग की

करताना12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करताना। इस तरह झाड़ियाें में गुम हुई उपनहर।

ग्राम पंचायत नाैसर मनरेगा के तहत अजनई व रुंदलई दोनों उपनहर शाखाओं की 7 किमी तक सफाई कराएगी। हालांकि एस्टीमेट पंचायत को अभी नहीं मिला है। छोटी नहराें की सफाई नहीं होने से किसानों को पानी मिलने में दिक्कत हाे सकती है। झाड़ियों के कारण नहर दिखाई नहीं दे रही है। किसानों ने उपनहर शाखाओं के साथ-साथ छोटी शाखाओं की भी सफाई कराने की मांग की है।

उपनहर शाखाओं के प्रभारी एसडीओ अरविंद्र कुमार काशिव ने बताया कि सभी शाखाओं की पंचायत मनरेगा के तहत सफाई कराई जाएगी। कुछ पंचायतों ने सफाई शुरू करा दी है। पंचायत बुधवार से सफाई शुरू करा देगी। पंचायत सहायक सचिव विनोद माझी ने कहा कि दो नहर शाखाओं की 7 किमी सफाई कराई जाएगी। एस्टीमेट मिलने का इंतजार है। नौसर जल उपभोक्ता से जुड़े राजाराम जाट ने कहा कि जल्द नहराें की सफाई शुरू हाेनी चाहिए।

Source link