मार्केट में हलचल, सोना ₹1.6 लाख पार, चांदी में भारी तेजी, इजराइल-ईरान युद्ध ने बदला बाजार

मार्केट में हलचल, सोना ₹1.6 लाख पार, चांदी में भारी तेजी, इजराइल-ईरान युद्ध ने बदला बाजार


Last Updated:

Gold Silver Price Today: दुनियाभर में इजराइल-ईरान युद्ध ने सोने-चांदी को एक नई रफ्तार दे दी है. जिसके बाद पिछले दो दिनों में दाम तेजी से बढ़े हैं. जिस बीच आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव ₹4,840 रुपए ऊपर चढ़ा है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइए.

Zoom

सोने और चांदी ने इजराइल-ईरान युद्ध के बाद पकड़ी रफ्तार.

Gold-Silver Price: देश और दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने-चांदी के दामों में भी खूब उछाल देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब सोने-चांदी के बाजारों में कई दिनों की गिरावट के बाद अब तेजी दिख रही है. जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹4,840 रुपए की बढ़त दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹8,980 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज सोमवार (2 मार्च) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 167,200 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 290,910 रुपए/1 किलो

इजराइल-ईरान ने दी सोना-चांदी को नई रफ्तार
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में भारी गिरावट का दौर जारी था लेकिन इजराइल और ईरान के बीच युद्ध ने पूरा मार्केट बदल दिया है. जिसके बाद सोना लगातार बड़ी बढ़त के साथ महंगा हो रहा है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 167,460 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 290,980 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link