भोपाल में मेडिकल वेस्ट सड़क किनारे फेंका, जुर्माना: कचरे में पते के डॉक्युमेंट मिले; ढूंढते हुए कचरा फेंकने वाले के पास पहुंची टीम – Bhopal News

भोपाल में मेडिकल वेस्ट सड़क किनारे फेंका, जुर्माना:  कचरे में पते के डॉक्युमेंट मिले; ढूंढते हुए कचरा फेंकने वाले के पास पहुंची टीम – Bhopal News




भोपाल में सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट फेंकने पर नगर निगम ने जुर्माने की कार्रवाई की। कचरे में पते का डॉक्युमेंट मिला था। इस पते पर ढूंढते हुए टीम कचरा फेंकने वाले तक पहुंच गई। गुरुवार को यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, निगम के जोन-18 के अमले द्वारा वार्ड नंबर-80 के अमले ने सुबह साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान अमले को कोलार से कलियासोत रोड किनारे मेडिकल वेस्ट पड़ा पाया गया। कचरे से मिला पर्चा
जिस पर अमले द्वारा मेडिकल वेस्ट की जांच की गई। इस दौरान मेडिकल वेस्ट से फेंकने वाले का पता ढूंढ निकाला गया। निगम के जोन अमले द्वारा वेस्ट में मिले पते के आधार पर मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले दानिशकुंज स्थित रमैया मेडिकल स्टोर के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की और 20 हजार रुपए की राशि स्पॉट फाइन/जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम अमले ने भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर सीएंडडी वेस्ट व गंदगी आदि न फेंकने तथा गंदगी आदि न फैलाने की समझाइश दी।



Source link