खुरई ग्रामीण क्षेत्र के बिजली कंपनी दफ्तर में चोरी: 50 हजार का सामान बोरियों में भरकर ले गए महिलाएं-बच्चे; CCTV आया सामने – Bina News

खुरई ग्रामीण क्षेत्र के बिजली कंपनी दफ्तर में चोरी:  50 हजार का सामान बोरियों में भरकर ले गए महिलाएं-बच्चे; CCTV आया सामने – Bina News




खुरई के सागर रोड स्थित ग्रामीण बिजली कंपनी के कार्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। 4 मार्च की सुबह करीब 5 बजे 10 से 12 की संख्या में महिलाओं और बच्चों के समूह ने परिसर में घुसकर लगभग 50 हजार रुपए मूल्य की सामग्री पार कर दी। घटना की पूरी जानकारी गुरुवार को तब लगी जब अवकाश के बाद कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में खुलासा हुआ कि चोर अपने साथ बड़ी बोरियां लेकर आए थे। फुटेज में महिलाएं और बच्चे पुराने मीटर, लोहे के ऐंगिल और अन्य कीमती सामान बोरियों में भरकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इंजीनियर राहुल सिंह ने बताया कि शाम को पुराने सामान की जरूरत पड़ने पर जब तलाशी ली गई, तब चोरी का पता चला। सरकारी परिसरों की सुरक्षा पर उठे सवाल ग्रामीण क्षेत्र इंजीनियर ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले रजिस्ट्री कार्यालय में भी चोरी हुई थी और अब सुरक्षित माने जाने वाले विद्युत विभाग को निशाना बनाया गया है।



Source link