UPSC 2025 Result: एमपी के बेटों-बेटियों का जलवा, टॉप-10 में 3 शामिल, यहां देखें प्रदेश की

UPSC 2025 Result: एमपी के बेटों-बेटियों का जलवा, टॉप-10 में 3 शामिल, यहां देखें प्रदेश की


Last Updated:

UPSC Civil Services Exam 2025 के नतीजों में मध्य प्रदेश के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. भोपाल के ईशान ने टॉप-5 में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, जबकि सौम्या तिवारी ने 9वीं रैंक पाकर टॉप-10 में स्थान बनाया. इसके अलावा ग्वालियर के आदित्य मिश्रा, जबलपुर के अभिषेक दुबे, इंदौर के अनुज जैन और उज्जैन के अंकित शर्मा भी चयनित हुए हैं.

Zoom

भोपाल के ईशान ने 5वीं रैंक हासिल की

UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में मध्य प्रदेश के कई होनहार युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. भोपाल के ईशान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई है. वहीं धार के पक्षल ने आठवीं और भोपाल की सौम्या ने 9वीं रैंक हासिल की है.

फिलहाल ईशान नागपुर में रह रहे हैं, जहां उनकी मां भी उनके साथ रहती हैं. इससे पहले उनका चयन IRS में हुआ था और वे उसकी ट्रेनिंग कर रहे थे. इसी दौरान आए नए परिणाम में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए IAS के लिए चयनित होकर टॉप-5 में स्थान बना लिया. भोपाल की सौम्या तिवारी ने ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर टॉप-10 में जगह बनाई. वहीं ग्वालियर के आदित्य मिश्रा (AIR 62), जबलपुर के अभिषेक दुबे (AIR 128), इंदौर के अनुज जैन (AIR 310) और उज्जैन के अंकित शर्मा (AIR 412) भी चयनित उम्मीदवारों में शामिल हैं.

यहां देखें एमपी से चयनित हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट…

रीवा की समीक्षा द्विवेदी ने 56 वीं रैंक हासिल की
रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC के टॉप 100 में 56 वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की. समीक्षा का कहना है कि सफलता जरूर मिलती है सिर्फ लक्ष्य से पीछे नहीं हटना है.

रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने 56 वीं रैंक हासिल की.

गुना की देवांगी मीना ने 236वीं रैंक हासिल की
गुना जिले के छोटे से गांव माड़ाखेड़ा की देवांगी मीना ने 236वीं रैंक हासिल कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की. उनके पिता नेशनल फर्टिलाइज़र लिमिटेड (NFL) में ऑपरेटर हैं. साधारण परिवार से आने वाली देवांगी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गई है.

गुना की देवांगी मीना की 236वीं रैंक

खंडवा की रूपल जायसवाल ने 22 लाख रुपए का पैकेज छोड़कर की तैयारी
खंडवा की रूपल जायसवाल ने भी कमाल करते हुए 43वीं रैंक हासिल की. उन्होंने 22 लाख रुपये का पैकेज छोड़कर UPSC की तैयारी की और दूसरे प्रयास में बड़ी सफलता हासिल की. इन सफलताओं ने प्रदेश के युवाओं को नई प्रेरणा दी है.

रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की

सतना की भूमिका जैन की 331वीं रैंक
सतना की भूमिका जैन ने आईं आर एस की परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल की है. भूमिका जैन की माता सृष्टि जैन , पिता मनोज कुमार जैन ने भूमिका जैन के आईआरएस की परीक्षा पास करने में खुशी जताई है. भूमिका जैन की पिता मनोज कुमार जैन वेरायटी गारमेंट रेडीमेड कपड़े की कृष्णानगर में कपड़े की दुकान संचालित करते हैं.

सतना की भूमिका जैन की 331वीं रैंक

मुख्यमंत्री ने UPSC में चयनित हुए छात्रों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यूपीएससी में चयनित हुए छात्रों को बधाई दी. इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा- मुझे इस बात की प्रसन्नता है यूपीएससी का जो रिजल्ट आया है उसमें टॉप टेन में हमारे प्रदेश के होनहार छात्रों ने अपना मुकाम हासिल किया है. धीरे-धीरे करके मध्य प्रदेश की साख देश और दुनिया में बढ़ रही है. मेरी अपनी ओर से यूपीएससी में सेलेक्ट होने वाले को बधाई उम्मीद है यह क्रम जारी रहेगा.



Source link