दतिया शहर के शिक्षक दंपती के बेटे विश्वजीत गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
.
विश्वजीत के पिता अशोक कुमार गुप्ता शिक्षक हैं और मूल रूप से दिगुंवा गांव के निवासी हैं। जबकि उनकी मां उमा गुप्ता माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में अशोक गुप्ता डांग करैंरा और उमा गुप्ता पलोथर में पदस्थ हैं।
विश्वजीत गुप्ता पिछले कुछ समय से दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे थे। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल कर परिवार के साथ-साथ पूरे दतिया को गौरवान्वित किया है।
UPSC का परिणाम घोषित होते ही दतिया में आरएलपीएस स्कूल के पास स्थित उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, मित्र और शहर के लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं। परिवार और परिचितों का कहना है कि विश्वजीत बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना था।