Last Updated:
लहसुन के हरे पत्ते से बनाए गए चीले खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इसे आप हरी चटनी यह दही के साथ भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसे आप कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या चीजों की आवश्यकता होती है.
भारत एक ऐसा देश है, जहां पर कई तरह की डिश है. जो खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए पौष्टिक होती हैं. हर क्षेत्र की अपनी स्पेशल डिश होती है, जो उसी क्षेत्र के नाम से ही जानी जाती है. ऐसी एक डिश है, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट में काफी प्रचलित है. इसे आप हरा डोसा भी कह सकते हैं. दरअसल ये बनते हैं लहसुन के पत्ते से. लोकल भाषा में इसे लहसुन के पत्ते के चीले कहते हैं. ये खाने में जितने स्वादिष्ट हैं उतने ही बनाने में कठिन. ऐसे में आप इसे बनाने चाहे तो कैसे बना सकते है? इसी को जाने के लिए लोकल 18 ने आशा आंटी से बात की समझने की कोशिश की. आखिर लहसुन के पत्ते के चीले कैसे बनते हैं?
लहसुन के पत्ते चीले बनाने ये है जरूरी
लहसुन के पत्ते के चीले बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजें चाहिए होती हैं. इसमें आपको लहसुन के पत्ते बारीक कटे हुए. एक कप बेसन, 2 कप चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, हींग और स्वादानुसार नमक लेना है. वहीं, स्वाद बढ़ाने के लिए कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और थोड़ा सा हरा धनिया. वहीं, तवे पर तेल सेंकने के लिए तेल की जरूरत होती है. अगर आप लहसुन के मीठे चीले बनाने चाहते हैं, तो आपको शक्कर या गुड़ की जरूरत होगी.
लहसुन चीला बनाने का जानें पूरा प्रोसेस
लहसुन के पत्ते के चीले बनाने के लिए आपको घोल तैयार करना है. इसके लिए लहसुन के पत्ते को आप सिल बट्टे पर या मिक्सर मशीन में पीस लें. फिर इसमें बेसन और चावल का आटा मिलाकर घोल यानी बेटर तैयार करें.
इसके बाद फिर एक नॉन स्टिक तवा ले. उसे गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं, ताकि चीले चिपके नहीं. फिर किसी चम्मच से इसे अच्छी तरह फैला लें. थोड़ी देर में ये पकने लगेगा. फिर इसे हल्का सुनहरा होने के बाद पलटा लें. चीले को चारों तरफ हल्का तेल डालें और पलट दें. आपका हरा डोसा यानी लहसुन के पत्ते का चीला बनकर तैयार हो जाएगा.
सब्जी के साथ खा सकते हैं लहसुन का चीला
लहसुन के पत्ते के खारे तीखे चीले यानी नमकीन चीले को बीजा भट्ठा की सब्जी के साथ भी खा सकते है. इसके अलावा आप इसे फूल गोभी की सब्जी के साथ खाते है, तो इसका स्वाद काफी बढ़ जाएगा. गरमा-गरम लहसुन के पत्तों के चीले को हरी चटनी, टोमेटो केचप या दही के साथ खा सकते हैं.