अक्षर को देखकर चिल्लाने लगी पब्लिक… टीम बस को छोड़कर कहां निकल गए ‘बापू’

अक्षर को देखकर चिल्लाने लगी पब्लिक… टीम बस को छोड़कर कहां निकल गए ‘बापू’


होमखेलक्रिकेट

अक्षर को देखकर चिल्लाने लगी पब्लिक… टीम बस को छोड़कर कहां निकल गए ‘बापू’

Last Updated:

Axar Patel Ahmedabad Arrival: इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ, लेकिन असली महफिल गुजरात के लाडले अक्षर पटेल ने लूटी. अपने होमटाउन हीरो को देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से अक्षर टीम बस के बजाय अपनी प्राइवेट कार से घर रवाना हुए. घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले इस खिताबी महामुकाबले में ‘बापू’ का जलवा देखने के लिए पूरा अहमदाबाद बेताब है.

Zoom

अक्षर पटेल एयरपोर्ट से प्राइवेट कार से अपने घर चले गए.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस वक्त जश्न का माहौल बन गया, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए टीम इंडिया ने कदम रखा.मुंबई में इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल का टिकट पक्का करने वाली सूर्या की सेना का स्वागत करने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी थी. लेकिन इस भव्य स्वागत के बीच एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला, जब लोकल स्टार अक्षर पटेल को देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई.

जैसे ही ‘बापू’ यानी अक्षर पटेल (Axar Patel) एयरपोर्ट से बाहर निकले, ‘अक्षर-अक्षर’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इतने करीब देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा. भीड़ का यह जबरदस्त उत्साह देखकर सुरक्षाकर्मी भी एक पल के लिए हैरान रह गए. इसी गहमागहमी के बीच अक्षर पटेल ने टीम बस में सवार होने के बजाय एक अलग फैसला लिया.

अक्षर पटेल एयरपोर्ट से प्राइवेट कार से अपने घर चले गए.





Source link