इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर बदमाशों ने हथियार की नोक पर मारपीट की। इस मामले में चंदन नगर पुलिस ने शुक्रवार को ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। रात में उनका इलाके में जुलूस भी निकाला गया। टीआई तिलक करोले के मुताबिक, नसीब बी और सिद्दीक पठान ने थाने आकर शिकायत की कि कुख्यात गुंडा सादिक काला पुत्र गुलफाम, निवासी सहयोग नगर, अपने साथी अज्जू बाटला और फैयाज के साथ उनके घर में घुस आया और चाकू की नोक पर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दोनों बदमाशों को पकड़कर उनसे चाकू जब्त किया। इसके बाद आरोपियों का इलाके में जुलूस भी निकाला गया। टीआई के अनुसार, सादिक काला पर पहले से हत्या का मामला दर्ज है और उसके खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथियों पर भी अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं।
Source link