मऊगंज में पुरानी रंजिश में हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार: हनुमना के ढाबा गौतमान गांव में लाठी-डंडों से किया था हमला – Mauganj News

मऊगंज में पुरानी रंजिश में हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार:  हनुमना के ढाबा गौतमान गांव में लाठी-डंडों से किया था हमला – Mauganj News




मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा गौतमान गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने 7 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है। पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों और टांगी से हमला थाना प्रभारी हनुमना अनिल काकड़े ने बताया कि घटना 4 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़ित पूरनलाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोसियों से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। आरोप है कि बुद्धसेन साकेत और उसके साथियों ने अवैध हथियारों, लाठी, डंडा, पत्थर और टांगी से लैस होकर पूरनलाल के परिवार पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में पूरनलाल, उनके भाई संदीप और माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान तोड़ा दम हमले में गंभीर रूप से घायल रघुवीर पटेल, उनकी पत्नी फगुनी उर्फ लीलावती और पुत्र संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया था। रघुवीर पटेल की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए जांच तेज कर दी थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सचि पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर 7 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि इस विवाद में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link