संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में शिवपुरी जिले के कई युवाओं ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अलग-अलग क्षेत्रों से आए इन अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है।
.
शिवपुरी में भारत विकास परिषद से जुड़े मनीष और सीमा गोयल के बेटे कृष्णा गोयल ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 300 हासिल की है।
बामौर कलां के रहने वाले हर्ष जैन ने भी UPSC में शानदार प्रदर्शन करते हुए 412वीं रैंक प्राप्त की है। हर्ष, मुकेश जैन के पुत्र हैं।
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के धंधेरा गांव के भूपेंद्र धाकड़ ने 494वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है। उनके पिता महेश कुमार धाकड़ गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।
मगरौनी क्षेत्र से दीपक कोरकू का भी चयन हुआ है। उन्होंने 563वीं रैंक हासिल की है और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ है। दीपक के पिता महेंद्र कोरकू राजस्व निरीक्षक हैं।
कोलारस कस्बे के उज्ज्वल जैन ने भी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 797 प्राप्त की है।
परिणाम घोषित होने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।