झाबुआ कलेक्टर ने विशेष बच्चों संग मनाई होली: दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई – Jhabua News

झाबुआ कलेक्टर ने विशेष बच्चों संग मनाई होली:  दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई – Jhabua News




झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर स्थित सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ होली मनाई। उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाया और अपने हाथों से मिठाई खिलाई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई। कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे सांकेतिक भाषा में संवाद किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कमी न रहे। कलेक्टर ने परिसर में बन रहे शौचालयों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में एसडीएम महेश कुमार मंडलोई और सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक पंकज सांवले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link