फाइनल में मैदान पर टकराएंगी 2 ‘उड़न तश्तरियां’, हवा में तय होने वाला चैंपियन

फाइनल में मैदान पर टकराएंगी 2 ‘उड़न तश्तरियां’, हवा में तय होने वाला चैंपियन


होमखेलक्रिकेट

फाइनल में मैदान पर टकराएंगी 2 ‘उड़न तश्तरियां’, हवा में तय होने वाला चैंपियन

Last Updated:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के इस खिताबी मुकाबले में दुनिया की दो सबसे बेहतरीन फील्डिंग यूनिट्स टकराने वाली हैं लेकिन चर्चा का मुख्य केंद्र दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में ‘उड़न तश्तरी’ कहा जाने लगा है और वो है न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और भारत के अक्षर पटेल. 

Zoom

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल हवा में हो सकता है तय, दोनों टीमों के सुपर फील्डर्स पर होगी नजर

नई दिल्ली. आधुनिक टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ बल्ले और गेंद का खेल नहीं रह गया है. आज के दौर में एक शानदार कैच या एक सटीक थ्रो मैच का पासा पलटने के लिए काफी होता है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के इस खिताबी मुकाबले में दुनिया की दो सबसे बेहतरीन फील्डिंग यूनिट्स टकराने वाली हैं लेकिन चर्चा का मुख्य केंद्र दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में ‘उड़न तश्तरी’ कहा जाने लगा है और वो है न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और भारत के अक्षर पटेल.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड का ‘सुपरमैन’

ग्लेन फिलिप्स को उनकी चीते जैसी फुर्ती के लिए जाना जाता है और इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बाउंड्री फील्डिंग से सबको हैरान किया है. फिलिप्स की सबसे बड़ी खूबी उनकी ‘एंटीसिपेशन’ यानी गेंद के बल्ले से निकलने से पहले ही उसकी दिशा भांप लेने की क्षमता है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली का उनका वह जादुई कैच आज भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा है.  वे मैदान पर बिजली की गति से दौड़ते हैं और मुश्किल से मुश्किल एंगल से भी डायरेक्ट हिट करने में माहिर हैं. उनके नाम टी20आई करियर में 63 कैच दर्ज हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है.

अक्षर पटेल: भारत का ‘साइलेंट किलर’

अक्षर पटेल न केवल अपनी स्पिन से बल्कि अपनी लंबी कद-काठी और पहुंच  से फील्डिंग में अंतर पैदा करते हैं.  इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अक्षर ने दो ऐसे कैच लपके जिन्होंने भारत की जीत सुनिश्चित की। हैरी ब्रूक का कैच लेने के लिए वे कवर से करीब 24 मीटर पीछे की ओर भागे और डाइव लगाकर गेंद को थाम लिया.  विल जैक्स के खिलाफ उन्होंने बाउंड्री लाइन पर संतुलन बनाते हुए गेंद को हवा में उछाला और फिर डाइव लगाकर उसे लपक लिया. टी20आई करियर में उनके नाम 36 कैच हैं.

टी20 में फील्डिंग का महत्व: एक रन की कीमत

टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में फील्डिंग सिर्फ बोनस नहीं, बल्कि जीत की बुनियाद है. बेहतरीन फील्डिंग बल्लेबाज पर मानसिक दबाव बनाती है, जिससे वह गलती करने पर मजबूर हो जाता है. आंकड़ों के अनुसार, एक बेहतरीन फील्डर औसतन हर मैच में 1.2 रन बचाता है. एक हाई-स्कोरिंग फाइनल में 10-15 रन बचाना ही हार और जीत का अंतर तय कर सकता है. एक शानदार कैच किसी भी सेट बल्लेबाज की लय तोड़ सकता है, जैसा अक्षर ने सेमीफाइनल में किया. इस फाइनल में जब ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर होंगे, तो दर्शक केवल छक्कों की बारिश ही नहीं, बल्कि हवा में उड़कर लिए गए हैरतअंगेज कैचों की भी उम्मीद कर सकते हैं.



Source link