Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

ग्वालियर में बैंक खाते से निकले 34 हजार रुपए: न एपीके फाइल खोली, न ही ओटीपी शेयर किया, अकाउंट से कट गए रुपए – Gwalior News

Madhya Pradesh Samachar07/03/2026
ग्वालियर में बैंक खाते से निकले 34 हजार रुपए:  न एपीके फाइल खोली, न ही ओटीपी शेयर किया, अकाउंट से कट गए रुपए – Gwalior News

ग्वालियर में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। न तो कोई मैसेज आया, न एपीके फाइल खोली, न किसी से ओटीपी शेयर किया, फिर भी बैंक अकाउंट से दो बार में 34 हजार रुपए निकाल लिए गए। रुपए निकलने के कुछ घंटों बाद जब व्यक्ति को इसका पता चला तो उसने तुरंत बैंक कस्टमर केयर को फोन कर सूचना दी। घटना 3 मार्च को कमल सिंह का बाग, शिंदे की छावनी की है। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की। शनिवार को पुलिस ने फ्रॉड का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर एक्सपर्ट यह पता लगा रहे हैं कि किन-किन अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है। शिंदे की छावनी, कमल सिंह का बाग स्थित गोखले हॉस्पिटल के पास रहने वाले जितेंद्र दीक्षित के साथ यह फ्रॉड हुआ। जितेंद्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक में बचत खाते हैं। 3 मार्च को शाम 4:15 बजे उनके यूनियन बैंक खाते से 22 हजार रुपए अमनदीप सिंह के खाते में डेबिट हो गए। कुछ देर बाद एचडीएफसी बैंक खाते से 12 हजार रुपए निकलकर सचिन सैनी के खाते में पहुंच गए। जितेंद्र दीक्षित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई लेन-देन किया और न ही किसी तरह की फाइल खोली। इसके बावजूद घर बैठे ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 34 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए निकलने का मैसेज रात करीब 8 बजे मोबाइल पर आया। इसके बाद उन्होंने बैंक ग्राहक सेवा में फोन किया, जहां से पता चला कि रुपए किन खातों में गए हैं। पुलिस के मुताबिक अनजाने में हुई होगी गलती पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि फरियादी को याद नहीं आ रहा होगा, लेकिन संभव है कि उन्होंने किसी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक किया हो, जिसके बाद साइबर ठगों ने खाते से रुपए निकाल लिए। जिन खातों में रुपए गए उनकी पड़ताल साइबर सेल के डीएसपी मनीष यादव और क्राइम ब्रांच टीआई अमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए, उनके धारक अमनदीप सिंह और सचिन सैनी कहां के रहने वाले हैं।

Source link

Tagged 34000 rupees stolen, APK Scam, bank account hack, cyber crime Gwalior, cyber fraud India, Gwalior fraud, HDFC Bank fraud, OTP scam, Union Bank fraud

Post navigation

⟵ इतिहास बदलने को तैयार सूर्या के शूरवीर, इन 5 लकीरों को मिटाकर बनेगी चैंपियन!
Ground Report: जबलपुर में मदनमहल पहाड़ी पर चला बुलडोजर, आंखों के सामने टूटे घर, रहवासी रोए ⟶

Related Posts

छत्रसाल जन्मस्थली मोर पहाड़ी पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की मांग:  टीकमगढ़ में उद्योग लगाएं जाएं, भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष ने सीएम को सौंपा ज्ञापन – Tikamgarh News
छत्रसाल जन्मस्थली मोर पहाड़ी पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की मांग: टीकमगढ़ में उद्योग लगाएं जाएं, भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष ने सीएम को सौंपा ज्ञापन – Tikamgarh News

टीकमगढ़ के जतारा विधायक हरि शंकर खटीक और भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

सीएम के नाम ज्ञापन साैंपा: क्रमोन्नति आदेश स्थगित होने से शिक्षकों में नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
सीएम के नाम ज्ञापन साैंपा: क्रमोन्नति आदेश स्थगित होने से शिक्षकों में नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप पिपरिया21 मिनट पहले कॉपी लिंक राज्य…

25 new infected people were found in the district, 57 people reached their home after defeating the infection … Only 345 cases are active in the district, 51 people have died due to corona infection. | जिले में 25 नए संक्रमित मिले, 57 लोग संक्रमण को हराकर पहुुंचे अपने घर पर…जिले में अब केवल 345 केस एक्टिव, कोरोना संक्रमण से 51 लोगों की हो चुकी है मौत

Hindi News Local Mp Hoshangabad 25 New Infected People Were Found In The District, 57 People Reached Their Home After…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories