मिचेल सैंटनर ने चली पैट कमिंस वाली चाल, सूर्या ने एक झटके में निकाल दी हवा

मिचेल सैंटनर ने चली पैट कमिंस वाली चाल, सूर्या ने एक झटके में निकाल दी हवा


होमखेलक्रिकेट

मिचेल सैंटनर ने चली पैट कमिंस वाली चाल, सूर्या ने एक झटके में निकाल दी हवा

Last Updated:

Suryakumar Yadav on savage reply Mitchell santner: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय फैंस को चुप कराने की धमकी दी. जिस पर सूर्या ने करारा पलटवार किया है. सूर्या ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि ‘सब वही पुरानी लाइन चिपका रहे हैं, कुछ नया बोलो’. अहमदाबाद के महामुकाबले से पहले कप्तानों की इस जुबानी जंग ने रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

Zoom

सूर्यकुमार यादव ने सैंटनर को दिया करारा जवाब.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है. महामुकाबले से पहले दोनों कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक बेबाक जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वही रणनीति अपनाई जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनाई थी. जब सैंटनर से पूछा गया कि क्या उनकी टीम अहमदाबाद की बड़ी संख्या फैंस को खामोश करने का इरादा रखती है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, ‘बिल्कुल, हमारा लक्ष्य भीड़ को चुप कराना ही है.’

मिचेल सैंटनर ने आगे कहा, ‘भारत पर घरेलू मैदान पर जीतने का बहुत दबाव है. हमने पूरे वर्ल्ड कप में देखा है कि सभी टीमें एक ही स्तर पर हैं और मैच अक्सर कुछ छोटे पलों से बदल जाते हैं. हमने देखा कि इंग्लैंड जीत के करीब आकर हार गया और दक्षिण अफ्रीका जैसा मजबूत पक्ष एक हिचकी के साथ बाहर हो गया. हमें भरोसा है कि अगर हम अपनी योजना पर टिके रहे, तो हम एक और बड़ी टीम (भारत) को उलटफेर का शिकार बना सकते हैं.’

सूर्यकुमार यादव ने सैंटनर को दिया करारा जवाब.

सूर्या बोले- सब सेम लाइन चिपका रहे हैं
सैंटनर के इस बयान के कुछ घंटों बाद जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया के सामने आए, तो उनसे कीवी कप्तान की ‘क्राउड को चुप कराने’ वाली बात पर सवाल पूछा गया. सूर्या, जो अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ने हंसते हुए ऐसा जवाब दिया जिसने सैंटनर की चुनौती की हवा निकाल दी. सूर्या ने बड़े ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में कहा, ‘अरे सब सेम ही लाइन चिपका रहे हैं आ के. कुछ नया तो बोलने बोलो किसी को!’

सूर्या का यह तंज सीधे तौर पर पैट कमिंस के उस पुराने बयान की तरफ इशारा था, जिसे अब हर विपक्षी कप्तान भारत के खिलाफ ‘माइंड गेम’ के तौर पर इस्तेमाल करने लगा है. सूर्या के इस ‘स्वैग’ वाले जवाब ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम अब इन मानसिक दबावों से ऊपर उठ चुकी है.

ड्रेसिंग रूम का माहौल: रिलैक्स और एक्साइटेड
फाइनल के दबाव पर बात करते हुए सूर्या ने कहा कि भारतीय कैंप में माहौल बहुत हल्का-फुल्का है. उन्होंने कहा, ‘कैंप का मूड बहुत रिलैक्स है. अपनी घरेलू धरती पर इतनी शानदार टीम का नेतृत्व करना और वह भी इतने भव्य स्टेडियम में, यह एक विशेष अहसास है. हर कोई इस फाइनल के लिए बेहद उत्साहित है.’

अहमदाबाद में होगा महा-संग्राम
एक तरफ न्यूजीलैंड है जो अपने ‘चोकर्स’ का टैग मिटाकर पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहता है, तो दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन भारत है जो लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहता है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया जिस निडरता के साथ खेल रही है, उसने फैंस को भरोसा दिलाया है कि इस बार अहमदाबाद में ‘चुप्पी’ नहीं, बल्कि ‘जीत का शोर’ गूंजेगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link