करोड़ों का फाइनल… IND-NZ खिताबी जंग के बाद 123 करोड़ का होगा बंटवारा

करोड़ों का फाइनल… IND-NZ खिताबी जंग के बाद 123 करोड़ का होगा बंटवारा


होमखेलक्रिकेट

करोड़ों का फाइनल… IND-NZ खिताबी जंग के बाद 123 करोड़ का होगा बंटवारा

Last Updated:

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीतने वाली टीम को 27.50 करोड़ की प्राइज मनी राशि मिलेगी. हारने वाली टीम को 14.67 करोड़ से संतोष करना पड़ेगा. आईसीसी ने इस बार कुल 123 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा है. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भिड़ेंगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका है.

Zoom

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 27 करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि मिलेगी.

नई दिल्ली. भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल सिर्फ क्रिकेट की बादशाहत की जंग नहीं, बल्कि ‘करोड़ों’ का महामुकाबला भी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च को होने वाले मुकाबले में जब सूर्या की सेना और मिचेल सैंटनर की सेना आमने-सामने होंगी, तो उनके निशाने पर चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ आईसीसी की रिकॉर्डतोड़ इनामी राशि भी होगी. इस साल आईसीसी ने प्राइज मनी के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. जीतने वाली टीम पर जहां धनवर्षा होगी, वहीं उप-विजेता भी खाली हाथ नहीं लौटेगाण् आइए जानते हैं, इस ऐतिहासिक फाइनल में विजेता और हारने वाली टीम की झोली में कितने करोड़ रुपये आएंगे.

आईसीसी (ICC) ने इस साल प्राइज मनी में भारी इजाफा किया है. अहमदाबाद में जो भी टीम ट्रॉफी उठाएगी, वह मालामाल हो जाएगी.2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.50 करोड़ (भारतीय रुपयों में) की इनामी राशि दी जाएगी. यह राशि 2024 के वर्ल्ड कप की तुलना में काफी ज्यादा है. पिछली बार भारत को चैंपियन बनने पर करीब 20.4 करोड़ मिले थे, लेकिन इस बार आईसीसी ने प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी की है, जिससे विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी.

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय टीम हर हथकंडे अपना रही है.

हारने वाली टीम भी होगी ‘मालामाल’
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि हारने वाले को कुछ नहीं मिलता, लेकिन आईसीसी के नियमों में ऐसा नहीं है. फाइनल में हारने वाली टीम (रनर-अप) को भी एक बड़ी राशि दी जाएगी. न्यूजीलैंड या भारत, जो भी टीम उप-विजेता रहेगी, उसे 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.67 करोड़ मिलेंगे. यह रकम भी पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ी हुई है.

123.77 करोड़ का मेगा बजट
आईसीसी ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़) का प्राइज पूल रखा है. यह पैसा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के बीच उनके प्रदर्शन के आधार पर बांटा जा रहा है.

स्थान / स्टेज इनामी राशि (डॉलर में) इनामी राशि (भारतीय रुपये – लगभग)
विजेता (Champions) $3 Million ₹27.50 करोड़
उप-विजेता (Runner-up) $1.6 Million ₹14.67 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें $790,000 (प्रत्येक) ₹7.24 करोड़
सुपर 8 (5वें से 12वें स्थान तक) $380,000 (प्रत्येक) ₹3.48 करोड़
ग्रुप स्टेज (13वें से 20वें स्थान तक) $250,000 (प्रत्येक) ₹2.29 करोड़

क्यों बढ़ी इतनी प्राइज मनी?
2026 का वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत में क्रिकेट का बाजार दुनिया में सबसे बड़ा है, जिसके कारण ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और स्पॉन्सरशिप से आईसीसी को रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई है. इसी बंपर कमाई का एक हिस्सा खिलाड़ियों और टीमों को इनामी राशि के रूप में दिया जा रहा है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link