मऊगंज में डायल-112 जवानों ने बचाई घायलों की जान:एसपी दिलीप सोनी ने तत्परता के लिए किया सम्मानित; बोले- ये 'रियल लाइफ हीरो'

मऊगंज में डायल-112 जवानों ने बचाई घायलों की जान:एसपी दिलीप सोनी ने तत्परता के लिए किया सम्मानित; बोले- ये 'रियल लाइफ हीरो'




मऊगंज में सड़क हादसे में गंभीर घायल दंपती को बचाने वाले डायल-112 के दो जवानों को पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने सम्मानित किया है। पुलिस विभाग ने आरक्षक और पायलट की इस मानवीयता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें ‘रियल लाइफ हीरो’ बताया। ‘गोल्डन ऑवर’ में दिखाई सूझबूझ यह मामला 2 मार्च का है, जब मऊगंज बाईपास पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे में एक महिला और पुरुष लहूलुहान होकर सड़क पर तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक रजनीश यादव और पायलट प्रवेश चतुर्वेदी ने एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय समय की नजाकत को समझा और घायलों को तत्काल अपनी ही गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा विज्ञान में हादसे के बाद के शुरुआती समय को ‘गोल्डन ऑवर’ कहा जाता है, जिसमें मिली मदद ने दंपती की जान बचा ली। SP बोले- देशभक्ति-जनसेवा के मूल मंत्र को किया साकार शनिवार को एसपी दिलीप सोनी ने दोनों जवानों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। एसपी सोनी ने कहा कि इन जवानों की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ने न केवल दो जिंदगियां बचाईं, बल्कि समाज में पुलिस की छवि को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मध्यप्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य ‘देशभक्ति-जनसेवा’ का सटीक उदाहरण है।



Source link