Last Updated:
Success Stroy: जहां चाह वहां राह… मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के एक युवा की कहानी भी इसी कहावत पर टिकी है. बेरोजगार युवा सोशल मीडिया देख रहा था, तभी उसे एक बिजनेस आइडिया दिखा. लेकिन उसको करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे. उसने अपने मामा से पैसे उधार लिए, काम शुरू किया और आज लाखों की कमाई हो रही है. जानें कहानी…
Burhanpur News: मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के एक युवक की कहानी उन लोगों के लिए एक आइडिया की तरह है, जो कम लागत में नया काम शुरू करना चाह रहे हैं. इस युवा ने जिन्होंने 8 साल पहले अपने मामू से पैसे उधार लेकर बिजनेस की शुरुआत की थी. आज सफलता युवक के कदम चूम रही है. युवक हर साल तीन-चार लाख रुपए की कमाई कर लेता है. उसके बिजनेस में देश-विदेश से आए पर्यटक भी रुचि दिखाते हैं. सैय्यद अजहर के अतर का काम बुरहानपुर में चल निकला है.
लोकल 18 को सैय्यद अजहर ने बताया, मैं पहले बेरोजगार था. मेरे पास कोई काम नहीं था. लेकिन, मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि अतर का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इसके लिए लागत कम लगती है और मुनाफा बढ़िया होता है. मैंने मामू से ₹20,000 उधार लेकर अतर का बिजनेस पाला बाजार क्षेत्र में शुरू किया. शुरुआती दौर में मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. ₹100 की बोहनी भी नहीं होती थी. लेकिन, जैसे ही लोगों को मेरे अतर की क्वालिटी समझ में आई, उसके बाद मेरी दुकान चलने लगी.
विदेशी जरूर आते हैं…
आगे बताया, इस काम में धैर्य रखना होता है. जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है. लोग धीरे-धीरे आप पर विश्वास करते हैं. बस आप ईमानदारी से काम करें. मैंने यही किया. खुशबू के बाजार में मेरे अतर को भी जगह मिली और अब तो मैं अच्छे से पांव जमा चुका हूं. मैं तीन से चार लाख की सालाना कमाई कर लेता हूं. सबसे खास बात ये कि अगर विदेशी पर्यटक बुरहानपुर घूमने के लिए आते हैं तो मेरी दुकान पर जरूर आते हैं.
आठवीं तक की पढ़ाई
सय्यद अजहर बताते हैं, मैं कम-पढ़ा लिखा हूं. मैंने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है. लेकिन, इंग्लिश और हिंदी दोनों ही पढ़ लेता हूं. मेरे यहां पर ₹200 तोला से लेकर ₹600 तोले तक का अतर मिलता है. मैं अपने घर पर भी अतर बनाने का काम करता हूं. लोग मेरे यहां पर अतर लेने के लिए आते हैं. सुबह से देर रात तक मेरी दुकान खुली रहती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें