कार से टिककर खड़े युवक को टोकना पड़ा भारी: ग्वालियर में रिटायर्ड शिक्षक के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़, पूरी घटना CCTV में कैद – Gwalior News

कार से टिककर खड़े युवक को टोकना पड़ा भारी:  ग्वालियर में रिटायर्ड शिक्षक के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़, पूरी घटना CCTV में कैद – Gwalior News




ग्वालियर के मुरार सिंहपुर रोड इलाके में रंगदारी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक युवक रिटायर्ड शिक्षक की कार से टिककर खड़ा था, जिस पर शिक्षक के बेटे ने उसे कार से दूर हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवक और उसके पिता ने रात में ही विवाद शुरू कर दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद शनिवार शाम करीब 4:30 बजे आरोपियों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर के बाहर खड़ी कार पर डंडों और पत्थरों से हमला कर उसे तोड़ दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में अनूप पाठक अपने दो साथियों के साथ कार में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मुरार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शहर के उपनगर मुरार सिंहपुर रोड क्षेत्र में 63 वर्षीय आश्विनी कुमार दुबे अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला अनूप पाठक आए दिन मोहल्ले में विवाद करता रहता है। शिकायतकर्ता आश्विनी कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च की रात करीब 11:30 बजे उनका बेटा अश्मित दुबे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने आया था। तभी उसने देखा कि उनकी क्विड कार (MP07 CK-1361) के पास अनूप पाठक टिककर मोबाइल पर बात कर रहा था। अश्मित ने उसे वहां से हटने के लिए कहा तो अनूप गालियां देने लगा। इसी दौरान उसका पिता राजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने अश्मित के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब गाली-गलौज करने से रोका गया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शोर सुनकर जब पिता आश्विनी कुमार दुबे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। शनिवार शाम को तोड़ी कार शुक्रवार रात 12 बजे अनूप दुबे परिवार को धमकाकर गया था और अगले दिन शनिवार को दिनदहाड़े पहुंचा और अश्विनी कुमार दुबे की घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। डंडे व पथराव कर कार के कांच तोड़ दिए। पास ही लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। आरोपी अनूप पाठक भी साफ नजर आया है। घटना की शिकायत फरियादी ने मुरार थाना पुलिस को दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल का कहना है कि एक युवक ने मामूली झगड़े के बाद कार में तोड़फोड़ कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Source link