टी-20 फाइनल के लिए रातभर हुआ मिरची यज्ञ, बगुलामुखी धाम में मंत्रोच्चार, खिलाड़ियों के नाम

टी-20 फाइनल के लिए रातभर हुआ मिरची यज्ञ, बगुलामुखी धाम में मंत्रोच्चार, खिलाड़ियों के नाम


Last Updated:

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में टी-20 फाइनल से पहले मां बगलामुखी मंदिर में 51 पुजारियों ने मिर्ची यज्ञ किया. महंत पीर रामनाथ महाराज ने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की.

India vs-New-Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 फाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया की जीत की कामना के लिए शनिवार रात प्रसिद्ध मां बगुलामुखी धाम में विशेष मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की. यज्ञ के दौरान विधि-विधान से मंत्रोच्चार करते हुए हवन में आहुतियां दी गईं.इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने भी यज्ञ में भाग लेकर टीम इंडिया की सफलता की कामना की. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां बगुलामुखी की कृपा से भारत फाइनल मुकाबले में विजयी होगा.

दरअसल, रविवार शाम 7 बजे टी-20 विश्व कप में भारत का न्यूजीलैंड से फाइनल मैच है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने के लिए खिलाड़ियों का पुरजोर ताकत लगाना तय है. वही क्रिकेट प्रेमी भी भारत की जीत के लिए जतन कर रहे हैं. इसी के चलते शनिवार रात भैरवगढ़ रोड़ स्थित मां बगुलामुखी धाम मे महंत रामनाथ जी ने भारत की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ किया. इसमें सांसद अनिल फिरोजिया ने भी आहुति देकर भारत की जीत की कामना की.

खिलाड़ियों के नाम से मंत्रोच्चार
उज्जैन के मां बगुलामुखी धाम में भारत की जीत की कामना को लेकर विशेष अनुष्ठान किया गया. इस दौरान अनुष्ठान में शामिल बटुकों ने हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर मंत्रोच्चार किया. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और ईशान किशन के नाम से विशेष प्रार्थना की गई. पूरे माहौल में देशभक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला. रात में शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार चलता रहा, पूजा-पाठ व हवन के माध्यम से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की गईं. भक्तों ने विश्वास जताया कि मां की कृपा से भारत जरूर विजयी होगा.

क्यों किया जाता है मिर्ची यज्ञ 
यह पूरा पूजन उज्जैन के भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगुलामुखी धाम में भारत की जीत की कामना के साथ विशेष मिर्ची यज्ञ आयोजित किया गया. इस अनुष्ठान में खड़ी लाल मिर्च, सरसों, जायफल, श्रीफल, शुद्ध घी, बहेड़ा और हवन सामग्री से आहुति दी गई. मंत्रोच्चार कर रहे पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि मिर्ची यज्ञ परंपरागत रूप से शत्रु पर विजय और बाधाओं को दूर करने के लिए किया जाता है. सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि प्राचीन समय में राजा युद्ध पर जाने से पहले यज्ञ करवाते थे. इसी भावना से खिलाड़ियों की सफलता के लिए यह अनुष्ठान किया गया. महंत रामनाथ जी के अनुसार, पहले भी ऐसे यज्ञ के बाद टीम को जीत मिली.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link