‘महिला शक्ति सम्मान’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवियत्री सम्मेलन होगा। देशभर की 11 कवयित्रियां अपनी प्रस्तुती देगी। कार्यक्रम सिंधी साहित्य अकादमी (मप्र.संस्कृति परिषद, भोपाल) द्वारा भारतीय सिंधु सभा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन शाम 7 बजे शहर के श्री गुरुनानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, विरियाखेड़ी रोड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार वाधवानी (निदेशक, सिंधी साहित्य अकादमी, मप्र.) के निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वेस्टर्न रेलवे रतलाम रेल मंडल की सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति का सम्मान, सिंधी भाषा एवं साहित्य का संवर्धन तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सेवाभावी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा परिवार ने सभी सिंधी समाजजन एवं साहित्य प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। यह कवित्रियां होगी शामिल
Source link