शिवपुरी में आज कई इलाकों में बिजली कटौती: मेंटेनेंस के चलते दोपहर तक सप्लाई रहेगी बाधित – Shivpuri News

शिवपुरी में आज कई इलाकों में बिजली कटौती:  मेंटेनेंस के चलते दोपहर तक सप्लाई रहेगी बाधित – Shivpuri News




शिवपुरी में बिजली कंपनी आज (रविवार) शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य करेगा। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार, 11 के.व्ही. जवाहर कॉलोनी, इमामबाड़ा, हॉस्पिटल और हाउसिंग बोर्ड फीडर के साथ-साथ 33 के.व्ही. लुकवासा, चंदौरिया और कोलारस फीडर पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। 11 के.व्ही. जवाहर कॉलोनी, इमामबाड़ा और हॉस्पिटल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इनमें जाधव सागर रोड, स्टेडियम रोड, हवाई पट्टी, महल सराय, जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, पीएसक्यू लाइन, यादव मोहल्ला, बड़ा बाजार, हरिजन बस्ती, शीतोले की कोठी, इमामबाड़ा, नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, हरिजन थाना और कस्टम गेट क्षेत्र शामिल हैं। हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, तात्या टोपे नगर, नर्मदा कॉम्प्लेक्स, ठकुरपुरा और कत्थामिल के आसपास के इलाके शामिल हैं। 33 के.व्ही. लुकवासा और चंदौरिया फीडर पर कार्य के कारण सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक देहरदा रोड, लुकवासा, केलधार, चंदौरिया और रमतला उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं, 33 के.व्ही. कोलारस फीडर पर मेंटेनेंस के चलते सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कोलारस शहर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।



Source link