धोनी पहुंचे अहमदाबाद, भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज

धोनी पहुंचे अहमदाबाद, भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज


होमखेलक्रिकेट

धोनी पहुंचे अहमदाबाद, भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज

Last Updated:

MS Dhoni arrived in Ahmedabad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. फैंस का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत धोनी की मौजूदगी की वजह से हुई.

Zoom

महेंद्र सिंह धोनी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे अहमदाबाद

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज शाम अहमदाबाद में खेला जाना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का इरादा लेकर उतरेगी. वहीं कीवी टीम पहली बार चैंपियन बनना चाहेगी. मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फाइनल में भी टीम का उत्साह बढ़ाने मौजूद होंगे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. फैंस का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत धोनी की मौजूदगी की वजह से हुई. इस मुकाबले को भारत ने 7 रन से जीतकर फाइनल का टिकट पक्का किया. भारत के पास रविवार को तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link