Last Updated:
India vs New Zealand: आज पूरा हिंदुस्तान सिर्फ एक ही दुआ कर रहा है और वो है टीम इंडिया की जीत. अहमदाबाद में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर संस्कारधानी जबलपुर में भी जबरदस्त क्रेज है. शहर के रानीताल स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे युवा क्रिकेटर्स का जोश सातवें आसमान पर है.
India vs New Zealand: आज पूरा हिंदुस्तान सिर्फ एक ही दुआ कर रहा है और वो है टीम इंडिया की जीत. अहमदाबाद में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर संस्कारधानी जबलपुर में भी जबरदस्त क्रेज है. शहर के रानीताल स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे युवा क्रिकेटर्स का जोश सातवें आसमान पर है.
बल्ला थामे भविष्य के इन सितारों का कहना है कि आज सूर्यकुमार यादव की सेना न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करेगी. बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी कीवियों की कमर तोड़ देगी. वहीं, कुछ बल्लेबाजों का कहना है कि अगर सूर्या और अभिषेक शर्मा का बल्ला चला, तो न्यूजीलैंड के पास कोई जवाब नहीं होगा….आइए जानते हैं क्रिकेट प्रेमियों ने लोकल 18 से क्या कहा…
कांटे का होगा मुकाबला, NZ भी मजबूत टीम
क्रिकेट फैंस यश कुमार पटेल ने बताया टीम इंडिया से सभी को काफी उम्मीद है कि इस बार फिर T20 वर्ल्ड कप का ताज इंडिया पहनेगी. सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत हैं. जो कई मुकाबले से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. लेकिन हम भी कहीं से कमजोर नहीं है. जिस तरीके से एरिन फिंच ने शतक लगाया था, वो पारी देखते ही लायक थी. मुकाबला टक्कर होगा. यह तय है, लेकिन जीतेगी टीम इंडिया ही. उन्होंने कहा थोड़ी सी चिंता बोलिंग को लेकर हो रही है क्योंकि पिछले मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे, सिर्फ बुमराह पर भरोसा करके मैच जीतना आसान नहीं होगा. बाकी गेंदबाजों को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.
टॉस की भूमिका अहम, अभिषेक शर्मा को चलना होगा
क्रिकेट फैंस उमंग शर्मा ने बताया मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं. क्रिकेट अकादमी में प्रेक्टिस करने के बाद सीधे मैच देखूंगा. ऐसे मोमेंट काफी कम होते हैं लेकिन पिछले साल की तरह ही जश्न होने जा रहा है और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने बताया टीम इंडिया यदि टॉस जीतती है तब पहले गेंदबाजी लेनी चाहिए. हालांकि उन्होंने कहां मुकाबला अहमदाबाद में होने जा रहा है, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम मैच जीतने जा रहे हैं. मैच को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है, परिवार के साथ और दोस्तों के साथ रोमांचक मैच देखने मिलेगा.
पटाखे तैयार, निगाहें सभी की टीवी पर होगी
क्रिकेट फैंस ने कहां मैच काफी अच्छा होगा, आखिरी तक गेम चलेगा. संडे है तब सभी की निगाहें क्रिकेट मैच पर ही होगी. सवा सौ करोड़ देशवासियों की उम्मीदें टीम इंडिया पर टिकी हुई है. आज का सन्डे फंडे बनेगा. वही 6 साल के क्रिकेट फैंस कृष्णा कुकरेजा ने कहां मेरे पटाखे तैयार हैं टीम इंडिया जीतेगी, कौन चलेगा और कौन नहीं चलेगा, यह बताना काफी मुश्किल है. लेकिन अभिषेक शर्मा चले, तब मैच देखने में काफी मजा आएगा और टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें