Ind vs NZ Live: धोनी पहुंचे अहमदाबाद, फाइनल से पहले परफॉर्म करेंगी फाल्गुनी पाठक

Ind vs NZ Live: धोनी पहुंचे अहमदाबाद, फाइनल से पहले परफॉर्म करेंगी फाल्गुनी पाठक


होमखेलक्रिकेट

Ind vs NZ Live: धोनी पहुंचे अहमदाबाद, फाइनल से पहले होगा खास कार्यक्रम

Last Updated:

India vs New Zealand Final Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज शाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा. सूर्यकुमार यादव की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिचेल सैंटनर की टीम के खिलाफ…और पढ़ें

Zoom

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

India vs New Zealand Final Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की टीम वही कारनामा दोहराना चाहेगी जो पिछले एडिशन में रोहित शर्मा ने अंजाम दिया था. भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के करीब है जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इसे अपने नाम करने उतरेगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोंची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Ind vs NZ Final Live: फाल्गुनी पाठक करेंगी परफॉर्म

गायिका फाल्गुनी पाठक आज रात अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में परफॉर्म करेंगी. उन्होंने कहा कि वह “इतनी बड़ी ऑडियंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं” और उम्मीद जताई कि टीम इंडिया मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

Ind vs NZ Final Live: धोनी पहुंचे अहमदाबाद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. फैंस का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत धोनी की मौजूदगी की वजह से हुई. इस मुकाबले को भारत ने 7 रन से जीतकर फाइनल का टिकट पक्का किया. भारत के पास रविवार को तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ind vs NZ Final Live: कौन जीतेगा फाइनल मुकाबला

नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से इस मुकाबले को खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी. न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगी.

 





Source link