छिंदवाड़ा जिले के चंदनगांव स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में फरवरी में हुई महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जांच, मायके पक्ष के बयान और 9 पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति, सास और दो ननदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 9 और 10 फरवरी की दरमियानी रात 37 वर्षीय प्रीति रघुवंशी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रीति, आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी की पत्नी थीं। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। सुसाइड नोट में सामने आया दर्द
जांच के दौरान पुलिस को प्रीति द्वारा लिखा गया 9 पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपने पति और ससुराल पक्ष द्वारा कथित प्रताड़ना और मानसिक दबाव के बारे में लिखा। इस सुसाइड नोट और मायके पक्ष के बयानों के आधार पर अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है: कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी महिला एसआई और चंद्रकिशोर के जीजा का नाम सामने नहीं आया। इसलिए फिलहाल उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। जांच अभी जारी है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
Source link