गुना जिले के आरोन इलाके में मामूली झगड़े में कार चढ़ाकर हत्या के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद था। एक पक्ष जब गुना से आरोन वापस जा रहा था, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक पर कार चढ़ा दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बता दें कि मामला 24 फरवरी का है। आरोन के रहने वाले शिवभान सिंह सोलंकी और अनिकेत जैन के परिवार के बीच एक प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। अनिकेत जैन (25) ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह मिस्त्री असलम खान के साथ अपनी ओमनी वैन का सेल्फ ठीक करवा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का शिवभान सिंह सोलंकी अपने बेटों सूरज और कुनाल के साथ हाथ में डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गाली-गलौज और मारपीट कर दी। अनिकेत की शिकायत पर आरोन पुलिस ने शिवभान सिंह और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों पर FIR दर्ज की। गुना से लौटते समय शिवभान की मौत इस घटना के बाद शिवभान सिंह अपने दोनों बेटों के साथ गुना आए थे। वह भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी से मिलकर शिकायत करने आए थे कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मुलाकात के बाद शाम लगभग 7 बजे तीनों बाइक से वापस आरोन लौट रहे थे। टोल नाके के आगे कार ने बाइक को टक्कर मारी इसी दौरान बजरंगगढ़ टोल नाके से आगे उनकी बाइक को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवभान को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटों के सिर में चोट आई हैं। सूर्यभान सोलंकी ने अस्पताल चौकी में पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि उनके पडोसी धर्मेन्द्र सोनी, कल्ला जैन, मल्ला जैन, मनोज जैन से प्लाट में गाडी रखने के ऊपर से विवाद हो गया था। शाम को वह अपने पिता शिवभानु सोलंकी और छोटे भाई कुनाल सोलंकी के साथ मोटर साइकिल चलाकर गुना से आरोन जा रहे था। जैसे ही वह ग्राम सेमरी के खेल मैदान के पास पहुंचे तभी आरोन तरफ से एक इनोवा कार क्रमांक GJ01 KR 4517 से धर्मेन्द्र सोनी, कल्ला जैन, मल्ला जैन, मनोज जैन आए, तो वह अपनी मोटर साइकिल को गुना तरफ मोडकर जाने लगा। तभी गाडी चला रहे धर्मेन्द्र सोनी ने उन्हें क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में उसे, उसके पिता शिवभानु सोलंकी, छोटे भाई कुनाल और पास में पेशाब कर रहे गोविन्द बाल्मीक को चोटें आई। शिवभानु सोलंकी को गंभीर चोट होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिश बजरंगगढ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार द्वारा गैर इरादतन हत्या के उक्त प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों को तलाश में अपना मुखबित तंत्र सक्रिय किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए आरोन, गुना और उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिशें दी गई। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना पर बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र अनिल सोनी उम्र 27 साल निवासी प्रताप मार्ग आरोन को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने फरार तीन और आरोपी कल्ला उर्फ कुलदीप पुत्र प्रताप कुमार जैन उम्र 38 साल, मल्ला उर्फ दीपक पुत्र प्रताप कुमार जैन उम्र 37 साल और मनोज पुत्र राजकुमार जैन उम्र 52 साल निवासी प्रताप मार्ग, वार्ड 4 आरोन को गिरफ्तार कर लिया है।
Source link