Confusion on Devi Darshan in Salkanpur in Navratri, to be decided in 10 meeting, Sehore administration will joint meeting due to Corona transition | नवरात्र में सलकनपुर में देवी दर्शन पर असमंजस, 10 काे बैठक में होगा फैसला, कोरोना संक्रमण के कारण सीहोर प्रशासन करेगा संयुक्त बैठक

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Confusion On Devi Darshan In Salkanpur In Navratri, To Be Decided In 10 Meeting, Sehore Administration Will Joint Meeting Due To Corona Transition

हाेशंगाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलकनपुर में शारदीय नवरात्र में देवी दर्शन पर संशय है। कोरोना के कारण नवरात्र में लगने वाला मेला भी रद्द हो सकता है। देवी दर्शन और मेले को लेकर सीहोर प्रशासन दो-तीन दिन में बैठक करेगा। नवरात्र में देवी दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु सलकनपुर आते हैं। हालत यह रहती है कि एक दिन में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच जाते हैं। यहां लगने वाले मेले के कारण भीड़ भी बढ़ जाती है। इस कारण सीहाेर प्रशासन इस बार नवरात्र में दर्शन की अनुमति देने का निर्णय नहीं ले पा रहा है। इसे लेकर 9 या 10 अक्टूबर काे प्रशासन और जनप्रतिनिधियाें की बैठक हाेगी। इसमें तय हाेगा कि आगे क्या निर्णय लेना है।

सीहाेर कलेक्टर अजय गुप्ता ने बताया अभी की काेराेना गाइडलाइन के अनुसार लाेग मंदिर में जाकर दर्शन कर सकते हैं, लेकिन नवरात्र के समय भीड़ बहुत आ जाती है। इस कारण मंदिर में दर्शन जारी रखेंगे या नहीं इसे लेकर फैसला बैठक में हाेगा। यदि मेला स्थगित कर दिया ताे फिर नवरात्र में दर्शन के लिए अनुमति नहीं हाेगी।

Source link